कोडरमा, नवप्रदेश। झारखंड में एक ही परिवार के 8 लोगों की नाव में डूबने मौत हो गई है। सभी के सभी सदस्य नाव से नदी पार कर रहे थे। तभी अचानक से तेज हवा चलने लगी और नाव डूब गई।
पुलिस और गोताखोरों की टीम शवों को पानी से बाहर निकाल रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। ग्राम खेतो थाना राजधनवार में रहने वाला प्रदीप सिंह अपने परिजनों को लेकर आज पंचखेरो डैम में घूमने आया था।
यहां बच्चों ने नाव में बैठने की जिद की तो प्रदीप सिंह ने परिवार के सभी आठ सदस्यों जिनमें 17 साल का बेटा शिवम सिंह और 14 वर्ष की पुत्री पलक कुमारी, 40 साल के सीताराम यादव और उसके तीन बच्चे, 16 साल की सेजल कुमारी, 8 साल का हर्सल कुमार 5 साल का बउवा, 16 साल का राहुल कुमार और अमित कुमार 14 साल को लेकर नाव पर सवार हो गया।