नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में फ्यूल भरते (Petrol Pump Fire) दिखता है। थोड़ी ही देर बाद शख्स अपनी पॉकेट से लाइटर निकालता है।
इसके तुरंत बाद पेट्रोल पंप पर आग की लपटें उठते दिखाई देने लगती हैं। अब इस पोस्ट पर लोग शख्स का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।
सिगरेट सुलगाने के लिए एक शख्स ने पेट्रोल पंप पर ही लाइटर निकाल लिया। जैसे ही लाइटर से चिंगारी निकली पेट्रोल पंप पर आग लग (Petrol Pump Fire) गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें शख्स अपनी गाड़ी में फ्यूल भरता दिखता है।
A man in #Chelyabinsk region, #Russia decided to light a cigarette at a petrol station. The result of this can be seen in the video. pic.twitter.com/PaVS5cuU8P
— NEXTA (@nexta_tv) July 30, 2022
मामला रूस के चेल्याबिंस्क शहर का है। CCTV फुटेज में शख्स अपनी पॉकेट से लाइटर निकालता दिखता है। इसके कुछ ही सेकंड्स बाद वहां आगे की लपटें दिखाई देने लगती हैं।
शख्स जल्दी से फ्यूल पंप के हैंडल को गाड़ी से निकाल के बाहर (Petrol Pump Fire) फेंक देता है। आग और भड़क जाती है।
घबराहट में शख्स इधर-ऊधर भागने लगता है। शख्स की गाड़ी में भी आग लग जाती है। जिसके बाद वह दौड़कर आगे की सीट पर बैठ जाता है। आग की लपटों के बीच शख्स गाड़ी को स्टार्ट करता है और वहां से भागने लगता है।
गाड़ी के पीछे के पहिए से भी आगे की लपटें उठती रहती हैं लेकिन शख्स गाड़ी को वहां से भगा ले जाता है। इसके बाद पेट्रोल पंप के पास से लगातार कई गाड़ियां निकलती दिखती हैं। आग की लपटें कम होने पर शख्स फिर से पेट्रोल पंप के पास दौड़कर आता है।
शख्स वहां मौजूद Fire Extinguisher को उठाता है, उसे खोलता है। फिर उसके इस्तेमाल से शख्स आग को पूरी तरह से बुझा देता है। और इस तरह यहां एक बड़ा हादसा टल जाता है।