RAHUL GANDHI : धान अइसे लुथें भाई…! राहुल गांधी पर किया इस तरह से कटाक्ष…देखें VIDEO

Spread the love

रायपुर, 29 अक्टूबर RAHUL GANDHI : भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने अपने फेसबुक में अपने गांव तर्रा के स्वयं के खेत मे धान कटाई ( लुवाई) करते एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के केप्शन में उन्होंने लिखा है- “धान अइसे लुथें भाई” अर्थात धान ऐसा काटते हैं।

यह पोष्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धान के खेत मे धान के कुछ बालियों के साथ जारी फोटो पर कटाक्ष के रूप में किया पोस्ट है, जिसमें उन्होंने धान को सुरक्षित काटते हुए उसके बालियों को संरक्षण किया। संदीप शर्मा अपने ही फॉम हॉउस पर धान की कटाई में मजदूरों के साथ खेत में धान काटते दिखे।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी आज नवा रायपुर के कटिया गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने किसानों से बातचीत की फिर राहुल गांधी धान काटते हुए नजर आए। उनके साथ प्रदेश के मुख्य भूपेश बघेल व TS सिंह देव भी मौजूद रहे। किसानों के साथ धान काटते हुए किसानों से की चर्चा। धान काटने वाले मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की करी मांग। घोषणा पत्र में मजदूरी बढ़ाने के लिए CM भूपेश बघेल (RAHUL GANDHI) को कहा।