Raipur Nagar Nigam: BJP's bumper victory in Raipur after 15 years...! BJP mayors in 10 municipal corporations... Congress out on zeroRaipur Nagar Nigam
Spread the love

रायपुर, 15 फ़रवरी। Raipur Nagar Nigam : नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। सभी दस नगर निगम में बीजेपी के मेयर जीतकर आए हैं। पिछले चुनाव में सभी नगर निगम में कांग्रेस के मेयर थे। इस बार बीजेपी ने सभी सीटें अपने नाम कर ली है। यानी बीजेपी ने 10-10 से जीत हासिल की है। रायपुर में 15 साल बाद बीजेपी का मेयर बना है। रायपुर से बीजेपी की मेयर उम्मीदवार मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे को बड़े अंतर से हराया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनः आभार।

15 साल बाद रायपुर में बीजेपी की जीत 

पिछले 15 साल से रायपुर नगर निगम का कब्जा था लेकिन इस बार बीजेपी ने कांग्रेस से मेयर की चेयर छीन ली है। तीन बार की पार्षद और नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे को हरा दिया है। दीप्ति दुबे के पति प्रमोद दुबे महापौर रह चुके हैं और नगर निगम में सभापति भी रहे हैं।

 यही कारण था कि कांग्रेस उनकी पत्नी को टिकट दिया था। लेकिन कांग्रेस की यह रणनीति काम नहीं आई और मीनल चौबे ने बड़ी जीत हासिल कर ली। पिछली कांग्रेस के ऐजाज ढेबर रायपुर (Raipur Nagar Nigam) के महापौर थे। उनको अप्रत्यक्ष प्रणाली से पार्षदों के जरिए कांग्रेस ने मेयर बनाया था।

रायपुर – बीजेपी की मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ति प्रमोद दुबे को हराया  ।
दुर्ग – बीजेपी की अलका बाघमार ने कांग्रेस  की प्रेमलता पोषण साहू को मात दी।
राजनांदगांव – बीजेपी के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्वेदी को हराया।
धमतरी – बीजेपी के जगदीश रामू रोहरा जीते।
जगदलपुर – बीजेपी के संजय पांडे ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गेंदू पर जीत दर्ज की।
रायगढ़ – बीजेपी के जीवर्धन चौहान ने जानकी काटजू को शिकस्त दी। 
कोरबा – बीजेपी की संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस की उषा तिवारी को हराया।
बिलासपुर – बीजेपी की पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराया। 
अंबिकापुर – बीजेपी की मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को मात दी।
चिरमिरी – बीजेपी के रामनरेश राय ने कांग्रेस के डॉ विनय जायसवाल को मात दी।