रायपुर, 15 फ़रवरी। Raipur Nigam Chunav Results : रायपुर नगर निगम चुनाव में वर्तमान महापौर एजाज ढेबर 1529 वोट से चुनाव हार गए है। वहीं उनकी पत्नी अर्जुमन ढेबर मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से 2562 वोट से जीत दर्ज की है।
छत्तीसगढ़ के 10 नगरपालिक निगमों में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करते दिख रही है। तीन नगर निगम चिरमिरी, रायगढ़ और अंबिकापुर में अपना परचम लहरा दिया है। रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। वहीं पूर्व महापौर एजाज ढेबर चुनाव हार गए हैं। राजधानी के भगवती चरण शुक्ल वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी अमर गिदवानी ने करीब 1500 से अधिक वोटो से यह चुनाव जीता है।
वहीं रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 2 लाख से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही है। 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लोरमी में भाजपा की जीत पर डिप्टी सीएम साव कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके।
देखें नगर पालिका परिषदों में अब तक कौन जीता
कवर्धा – भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की जीत
पंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कुम्हारी – परिणाम आना बाकी
अहिवारा – निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा की जीत
अमलेश्वर – भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर की जीत
दल्लीराजहरा – भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू की जीत
बालोद – भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की जीत
बेमेतरा – भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत
डोंगरगढ़ – भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे की जीत
महासमुंद – परिणाम आना बाकी
बीजापुर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
किरंदुल – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बड़ी-बचेली – भाजपा प्रत्याशी की जीत
दंतेवाड़ा – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीत
सुकमा – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम की जीत
कोण्डागांव – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल की जीत
कांकेर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
नारायणपुर – भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल की जीत
बागबाहरा – कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीत
सरायपाली – भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीत
तिल्दा-नेवरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
गोबरा नवापारा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
आरंग – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीत
अभनपुर – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत
मंदिर हसौद – कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
गरियाबंद – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीत
बलौदाबाजार – भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीत
भाटापारा – भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा की जीत
सिमगा – निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीत
तखतपुर – भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ की जीत
रतनपुर – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बोदरी – आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत
गौरेला – भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे की जीत
पेण्ड्रा – निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत
मुंगेली – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला की जीत
लोरमी – भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत
खरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
जांजगीर-नैला – भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीत
चांपा – भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीत
अकलतरा – निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी की जीत
सक्ती – निदर्लीय प्रत्याशी श्याम सुन्दर अग्रवाल की जीत
दीपिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कटघोरा – कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल की जीत
बांकी-मोंगरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बलरामपुर – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीत
रामानुजगंज – भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत
सूरजपुर – कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े की जीत
मनेन्द्रगढ़ – भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीत
जशपुरनगर – भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भगत की जीत