Rajiv Gandhi Nyay Yojana : कैबिनेट बैठक से पहले डिप्टी CM का किसानों को लेकर बड़ा बयान…सुने VIDEO

Spread the love

मुंगेली, 09 जनवरी। Rajiv Gandhi Nyay Yojana : कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चौथी कैबिनेट बैठक है, लेकिन उससे पहले डिप्टी सीएम अरुण साव का एक अहम बयान सामने आया है। हालांकि उन्होंने ये बयान किसानों को लेकर दिया है। दरअसल, मुंगेली प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त देने के संकेत दिए हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किश्त देने के सवाल पर कहा कि, किसानों को उनका वाजिब हक मिलेगा। सरकार बदलने से किसी का अधिकार समाप्त नही होता है। हमारी सरकार किसानों को उनका वाजिब (Rajiv Gandhi Nyay Yojana) हक जरूर देगी।