रायपुर, नवप्रदेश। डॉक्टर रमन सिंह को यह देखना चाहिए कि कर्नाटक के विधायक, महाराष्ट्र के विधायक, राजस्थान के विधायक, मध्यप्रदेश के विधायक दूसरे पार्टी के विधायक जब उठा उठाकर ले गए तब वो चुप क्यों थे ? उनकी बोलती बंद क्यों थी, उस समय बोलना था।
ये तो हमारी पार्टी के लोग हैं, हमारे गठबंधन के लोग हैं, उनको तकलीफ क्यों हो रही है? उनको तकलीफ हो रही है, उनको खुला छोड़ देते, वो वहां खरीद फरोख्त करते। अन्य राज्यों में जब खरीद फरोख्त हो रही थी तो डॉक्टर रमन सिंह चुप क्यों थे ? जिस प्रकार से महाराष्ट्र में बात चल रही है
पचास खोखा, झारखंड में बात चल रही है बीस-बीस खोखा, रमन सिंह जी उसके बारे में बताएं। झारखंड के विधायकों को दारू मुर्गा खिलाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया।
आपको बता दें झारखंड के विधायकों को राजधानी रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहराया गया है। विधायकों के पहुंचने से पहले छत्तीसगढ़ शासन लिखी बोलेरो गाड़ी में महंगी शराब रिसॉर्ट लाई गई थी।
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं।
असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।”