Rape of Child: The soul will tremble after seeing the VIDEO…the semi-nude girl, drenched in blood, kept running on the streets dejectedly…continuous bleeding from private parts.Rape of Child
Spread the love

उज्जैन, 29 सितंबर। Rape of Child : 12 साल की बच्ची लुहलुहान सड़कों में भागती रही। खून से सनी अर्धनग्न बच्ची लगभग ढाई घंटे भटकती रही। वह पूरे 8 किलोमीटर तक दौड़ती रही। जिससे मिले उससे हाथ जोड़कर बोलती कोई मेरे पीछे पड़ा है। मासूम के साथ रेप हुआ है। हैवानियत की सारी हदें पर कर दी है दरिंदों ने। लड़की के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा है।

लड़की दरिंदों से जान बचाकर भागी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसे ब्लड चढ़ाया गया है। लड़की डरी सहमी है। बोलने की हालत में नहीं है। पूछताछ में इतना बताया कि मां के साथ भी गलत काम हुआ है। लड़की प्रयागराज की बताई जा रही है। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में हुए इस पाप के आरोपियों को ढूँढने में पुलिस जुटी है। जांच टीमें गठित कर दी गई हैं। लड़की के माँ को ढूंढ़ा जा रहा है।

फिलहाल खतरे से बाहर

CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। कई लोगों ने उसे देखा, लेकिन ना उसे किसी ने रोका और ना ही पुलिस को सूचना दी। महाकाल थाना क्षेत्र में बड़नगर रोड पर स्थित दांडी आश्रम के पास सोमवार शाम बच्ची घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। पुलिस के अनुसार बच्ची उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। वह यह नहीं बता पा रही है वह कब और कैसे उज्जैन तक आई?

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्ण दुराचार का मामला देखकर रूह कांप जाती है। 12 साल की बेटी के साथ जिस तरह का दुष्कृत्य हुआ और जिस तरह से वह अर्धनग्न अवस्था में शहर के कई इलाकों में भागती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, उससे मानवता शर्मसार हो जाती है। उन्होंने मुख्‍यमंत्री से अपराधियों को सख्‍त सजा और पीड़ितों (Rape of Child) को उपचार के लिए 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *