रांची। झारखंड के रांची में महिला फुटबॉल खिलाड़ी से रेप होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि 15 वर्षीय एक लड़की सोमवार को ओडिशा में फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रही थी,
तभी उसकी मुलाकात दो लड़कों से हुई। लड़की ने पुलिस को बताया, ”रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही खूंटी का एक लड़का, जिसे मैं सोशल मीडिया के जरिए जानती थी, मुझसे मिलना चाहता था।
वह शाम लगभग सात बजे एक दोस्त के साथ बाइक से सतरंजी मार्केट आया और मुझे अपने गांव ले गया।”
लड़की ने आरोप लगाया कि गांव में वे उसे एक घर में ले गए जहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद इस मामले में लगभग 17 साल के दो लड़कों को पकड़ लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।