इंदौर, नवप्रदेश। इंदौर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां युवक ने युवती को पहले शादी का झांसा दिया उसके बाद कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध (Rape) बनाए।
जब युवती ने शादी करने का दबाब बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। जिसके बाद युवती ने पुलिस के पास शिकायत की और युवक को पुलिस ने हिरासत में ले (Rape) लिया है।
आरोपी करण भजन गायक है। आवाज अच्छी होने के कारण युवती को भी करण ने अपने ग्रुप में शामिल कर लिया। इस दौरान करण ने मिलने के बहाने युवती को गौरी नगर के एक कमरे पर बुलाया।
यहां उसे I LOVE YOU बोलकर प्रपोज (Rape) किया। उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। युवती उसकी बातों में आ गई। करण उससे एक साल छोटा है। पहले वह परिवार से शादी की बात करने के लिए कहता था।
छह माह में उसने युवती के साथ कई बार संबंध बनाए। युवती ने कई बार उससे शादी करने का कहा, लेकिन वह बहाने बनाता रहा। युवती ने बताया, बुधवार को फिर करण से शादी की बात की। यहां दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद करण ने उसे जान से मारने की धमकी दी।