मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त भले ही फिल्मों से दूरी बनाए हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वह काफी फेमस हैं। त्रिशाला जब भी अपनी कोई तस्वीर या कोई पोस्ट शेयर करती हैं, वह सुर्खियों में (Trishala Dutt) छा जाती हैं।
ऐसे में एक बार फिर त्रिशाला दत्त की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने स्ट्रेच मार्क्स दिखाती नजर आ रही हैं। पोस्ट पर त्रिशाला की सौतेली मां मान्यता के कमेंट ने सबका ध्यान (Trishala Dutt) खींचा है।
इस तस्वीर में त्रिशाना सफेद कलर की बोल्ड ड्रेस पहने हुए हैं। उनके कंधे और बैक पर कपड़ा नहीं है। जिसके कारण बॉडी स्ट्रेच मार्क्स साफ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ त्रिशाला ने एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने खुलकर अपने स्ट्रेच मार्क्स के बारे में बात (Trishala Dutt) की।
उन्होंने लिखा है कि ये निशान उन्हें वेट लूज जर्नी की याद दिलाते हैं। त्रिशाला ने यह भी जानकारी दी है कि सालों बाद निशान फीके पड़ गए हैं, लेकिन वह अब भी उन्हें गर्व से फ्लॉन्ट कर रही हैं। देखिए ये तस्वीर…
इस पोस्ट पर सभी लोग मान्यता की तारीफ कर रहे हैं। पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद उनकी सौतेली मां, मान्यता दत्त ने भी पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। मान्यता ने त्रिशाला की तारीफ करते हुए एक आग वाले इमोजी के साथ एक दिल वाला इमोजी बनाया है। बता दें कि मान्यता और त्रिशाला की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। दोनों की तस्वीरें आए दिन सामने आती हैं।