मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण में कृषि विभाग में एक कर्मी सेक्स रैकेट चलाए जाने का आरोप पकड़ाया गया है। इसके साथ दो लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इनके साथ गांव के ही एक निवासी को भी पकड़ा है। इस मामले के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है।
जानाकारी के मुताबिक दोनों लड़किया मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। जिन्हे ये रेड लाइट इलाके से लाया था। साथ ही कृषि विभाग में वरिष्ठ सहायक की पहचान विनोद कुमार सुमन के रूप में हुई है।
विनोद कुमार रोहतास जिले का रहने वाला है और मोतिहारी पिपरा कोठी फार्म हाउस में पोस्टेड है। उसके साथ एक स्थानीय व्यक्ति नागेंद्र पासवान भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि सहायक विनोद कुमार सुमन का चरित्र पहले से संदिग्ध है। इससे पहले गबन के मामले में पकड़े जाने पर वह सस्पेंड हो चुका है। सरकारी भवन में सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी विनोद कुमार सुमन पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।