नई दिल्ली। हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के 7 दिनों में से शनिवार का दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। कहते हैं इस दिन शनि भगवान के लिए कुछ करने से शनि भगवान ज्यादा प्रसन्न होते हैं। इस आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे शनि भगवान ज्यादा खुश होंगे।
– माना जाता है कि शनिदेव को लोबान अति प्रिय है। इससे शनिदेव काफी प्रसन्न होते हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। ऐसे में शनिवार के दिन यानी आज रात के समय लोबान जलाएं। लोबान में लोहा होता है इसे जलाने से एक खास गंध निकलती है, इस गंध से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
-शनिवार के दिन आज शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। इस दीपक के अंदर तिल जरूर डालें।
– माना जाता है कि शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से कुंडली में राहु-केतु से संबंधित दोष दूर हो जाते हैं।
– शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को दोनों हाथों से छुएं और इसके बाद पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें साथ ही ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।
– शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में धन, यश और वैभव की कमी नहीं होती है।