Shani Jayanti 2023 : ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत के साथ ही शनि जयंती भी मनाई जाती है, क्योंकि इसी दिन भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। धर्म पुराणों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है और वह अपने भक्तों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जिस व्यक्ति पर शनि की कृपा होती है उसके जीवन में कष्ट नहीं आते। वहीं अगर शनि की कुदृष्टि किसी पर पड़ जाए तो उसे आए दिन नए संकटों और परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस साल 19 मई 2023 को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन भूलकर भी कुछ काम नहीं करने चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से आपको शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
शनि जयंती के दिन न करें ये काम
शनि जयंती के दिन ध्यान रखें कि घर पर लोहे से बनी कोई चीज ना लेकर आए। शनि जंयती पर लोहे की चीजें खरीदने से भगवान शनि नाराज हो जाते हैं। और ऐसा करना आपको कंगाल कर सकता है।
शनि जयंती के दिन कांच की चीजें ना खरीदें। इस दिन कांच की किसी भी चीज को घर में नहीं लाना चाहिए, वरना भगवान शनि नाराज हो सकते हैं।
शनि जयंती के दिन इस बात का ध्यान रखें कि आप तुलसी, बेल पत्र या पीपल के पत्ते को ना तोड़े। इससे आप शनि के प्रकोप के घेरे में आ सकते हैं।
कहा जाता है कि सरसों का तेल, लकड़ी और काली उड़द का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, लेकिन अगर आप भूल से भी शनि जयंती पर इन चीजों को खरीदकर घर लाते हैं तो आपको शनिदेव की बुरी नजर का सामना करना पड़ सकता है।
शनि जयंती पर किसी मंदिर में शनिदेव के दर्शन करने जाएं तो एक बात का ध्यान रखें कि भूल से भी उनकी आंखों को न देखें। माना जाता है कि इससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
शनि जयंती के दिन कोरे वस्त्र यानी नए कपड़े या नए जूते-चप्पल नहीं खरीदने चाहिए। इस तरह की नई चीजें खरीदकर घर लाना शुभ नहीं माना जाता है।
शनि जयंती पर बाल न कटवाएं, नाखून ना काटें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तरक्की रुक सकती है।
डिस्क्लेमर : यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। Ekjantakiawaaz.com इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।