नई दिल्ली, नवप्रदेश। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर गोली मारकर हमला किया गया है। गोली उनके सीने पर लगी है। गोली लगने के तुरंत बाद ही उन्हे हार्ट अटैक भी आ गया। जिससे उनकी हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज अस्पताल में जारी है।
बता दें कि पुलिस ने इस घटना के बाद एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है। प्रधानमंत्री जब भाषण दे रहे थे। जब उनके उपर ये हमला हुआ। शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ। तब वह भाषण दे रहे थे। अचानक से आबे नीचे गिर गये। उनको शरीर से खून भी निकल रहा था। शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ (Breaking News) नहीं आया। लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी।
बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसके लिए शिंजे आबे वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।जानकारी के मुताबिक, कुल दो गोलियां चली थीं। जिस संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है वह 41 साल का है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई है।