फतेहपुर। उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में अवैध संबंध के शक के चलते देवर ने भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में देवर बताया कि उसे अपनी भाभी का किसी बाहरी शख्स के उपर अवैध संबंध था। जिसके बाद देवर ने तहश में आकर भाभी को फावड़े से काट डाला।
शनिवार को देर शाम घर के बाहर हत्यारोपित ने भाभी के सिर पर फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के नहाते समय देवर की नियत बदल गई थी और वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा था। महिला के विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि हत्यारोपित ने पूछताछ में बताया कि भाभी के किसी से अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया, लेकिन ये बात समझ से परे है।
महिला की दोनों बेटियां किशुनपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित घर में सगे भाइयों को ब्याही हैं जबकि बड़ा बेटा सूरत में नौकरी करता है और छोटा बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। बड़ी बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।