नई दिल्ली। महिला अपने बाथरूम में गई थी। तभी उसकी नजर 12 फीट लंबे एक अजगर पर पड़ गई। अजगर बाथटब के ऊपर रेंगता हुआ आगे बढ़ रहा (Video Of Ajgar) था। ये देखते ही महिला के होश उड़ गए। उसने फौरन मदद के लिए वन विभाग की टीम को कॉल लगा दिया। घर के सारे लोग नजारा देख सहम गए थे।
सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। सोचिए अगर सांप आपके बाथरूम में ही दिख जाए तो फिर क्या हालत होगी? वो भी छोटा-मोटा नहीं, बल्कि 12 फीट लंबा। जाहिर तौर पर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ थाईलैंड में एक महिला (Video Of Ajgar) के साथ।
View this post on Instagram
दरअसल, महिला अपने बेडरूम से अटैच बाथरूम में गई थी। तभी उसकी नजर 12 फीट लंबे एक अजगर पर पड़ गई। अजगर बाथटब के ऊपर रेंगता हुआ आगे बढ़ रहा (Video Of Ajgar) था। ये देखते ही महिला के होश उड़ गए।
उसने तुरंत स्थानीय वन विभाग टीम को इस बारे में सूचित किया। जिसके बाद टीम ने विशालकाय अजगर को महिला के घर से रेस्क्यू किया और फिर उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस घटना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अजगर को बाथरूम में रेंगते हुए देखा जा सकता है।
अजगर इतना बड़ा था कि उसका एक सिरा बाथटब पर था, वहीं दूसरा सिरा जमीन पर। वह लंबा होने के साथ-साथ काफी मोटा भी था। उसे देखकर कोई भी सहम सकता था।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है- एक 12 फीट का अजगर थाईलैंड में एक महिला के बाथरूम में घुस गया। वो महिला की पालतू बिल्ली के बच्चों के करीब पहुंच गया था। वह उन्हें निगल सकता था। गनीमत रही कि सांप को वन विभाग की टीम की ओर से सुरक्षित बाथरूम से हटा दिया गया।