रायपुर। रायपुर के फाइव स्टार होटल “होटल हयात” में पुलिस ने छापा मारा जिस्मफरोशी का खुलासा किया है। जहां से 11 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को काफी दिनों से इस बात की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आज शाम को दबिश देकर जिस्मफरोशी का ये खेल खत्म कर दिया है।
पुलिस ने दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। जो लड़कियों को इस होटल में लेकर आता था। साथ ही पुलिस का कहना है कि ये सारी की सारी लड़कियां बाहरी प्रदेशों की हैं।
जानकारी के मुताबिक फाइव स्टार होटल में पिछले कई दिनों सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी, पुलिस की टीम ने जब इस मामले में तस्दीक की, तो शिकायत सही पायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने आज शाम दबिश देकर होटल से 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार सभी लड़कियां प्रदेश के बाहर की बतायी जा रही है। जिन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें अधिकांश दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात, कोलकाता और बैंग्लुरू की लड़कियां है। जानकारी के मुातबिक तेलीबांधा थाना क्षेत्र के इस होटल में काफी दिनों से जिस्मफरोशी की शिकायत मिल रही थी। उसी शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया है।