मुंबई। महाराष्ट्र के जालना शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद 26 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सरकारी डॉक्टरों की समिति की ओर से उसे लापरवाही के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र के जालना शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद 26 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सरकारी डॉक्टरों की समिति की ओर से उसे लापरवाही के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा, ”उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। 13 अप्रैल की सुबह प्रसव के बाद उसके शरीर में रक्त की भारी कमी हो गई, जबकि डॉक्टर उसे अनुभवहीन नर्सों के भरोसे छोड़कर सुबह की सैर के लिए निकल गई। डॉक्टर और नर्सों ने महिला को खून की जरुरत के बारे में नहीं बताया।”