ओडिशा। ओडिशा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल छात्रा ने खुद को गैंगरेप से बचाने के लिए स्कूल छत्त से छलांग मार दी। जिसके बाद छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, क्योंझर के कलिंगा नगर में रविवार को भारी बारिश हो रही थी। युवती भाई के साथ अपनी बहन के क्योंझर स्थित घर जा रही थी। जब दोनों बस से उतरे तब भी बारिश रुकी नहीं थी। वहां खड़े कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे स्कूल में ठहर जाएं और बारिश थमने पर जाएं, इस पर युवती और उसके भाई तैयार हो गए।
इसके कुछ देर बाद पांच लोग वापस स्कूल आए। इन लोगों ने युवती के भाई की पिटाई की और उसे वहां से भगा दिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने युवती से रेप की कोशिश की। बचने के लिए नाबालिग युवती ने छत की ओर भागी और कूद गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं और वो अभी वह अस्पताल में है।
युवती का भाई मदद की गुहार लगाते हुए भाग रहा था। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने युवती को रेस्क्यू किया। कलिंगा नगर पुलिस ने बताया कि भाई के बयान के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।