चुरू। राजस्थान के चुरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 12 घंटे के अंदर जन्मी बच्ची को किसी ने झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची के शरीर पर कांटे थे जिसके कारण उसे चोट लग गई थी और उसे खून बह रहा था।
बच्ची के शरीर पर चींटियां भी लगी हुईं थी। जिसके कारण बच्ची तड़प रही थी। आसपास के लोगों ने बच्ची को झाड़ियों से निकाला और उसे दूध पिलाया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
मामला चूरू जिले के सरदारशहर का शनिवार सुबह का है। गांव के लोग वह सुबह साढ़े 7 बजे के करीब खेत पर जा रहे थे। इस दौरान उनको बच्ची के रोने की आवाज आई तो चौंक गए।
उन्होंने कांटों की झाड़ियों में देखा तो बच्ची तड़प रही थी। उसके शरीर पर कपड़ा नहीं था। बच्ची को चींटियां ने जगह-जगह से काट लिया। शरीर में घाव हो गए और खून निकल रहा था।
सरदारशहर थाने के SI राम प्रसाद गोदारा ने कहा- बच्ची का जन्म कुछ ही समय पहले हुआ था। उसके शरीर पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने बच्ची गांव की ही होने की संभावना व्यक्त की है। इसका जल्द खुलासा कर देंगे।’