मुंबई। बिजली-बिजली फेम पलक तिवारी इन दिनों अपने करियर और रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले ही दिनों इब्राहिम अली खान के साथ उनकी काफी ज्यादा फोटोज़ वायरल हुई थी।
जिसके बाद अफवाहें उड़ने लगीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन बात तो कुछ और ही है। पलक तिवारी इब्राहिम के साथ नहीं बल्कि आर्चीज फेम वेदांग रायना को डेट कर रही हैं।
पलक तिवारी वेदांग रायना के साथ रिलेशनशिप में हैं, ये सुनकर आपको शॉक तो जरूर लग रहा होगा, है ना? तो फिक्र मत कीजिए हम आपको बताते हैं इस अफेयर की शुरुआत कब और कैसे हुई।
दरअसल वेदांग और पलक एक ही टैलेंट कंपनी से जुड़े हैं। पलक और वेदांग की मुलाकात इसी टैलेंट कंपनी की एक प्राइवेट पार्टी में हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।
जिसके बाद दोनों को अकसर ही प्राइवेट पार्टीज में साथ देखा जाता रहा है। खबरें हैं कि दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन मीडिया को इस बात की भनक तक नहीं लग पाई।