मुंबई। इंडिया में जहां एक तरफ रणबीर सिंह के न्यूड फोटो कराने से हंगामा खड़ा हो गया है और वो कानूनी दाव-पेंचों में फसते नजर आ रहे हैं। वहीं अमेरिका में एक महिला की लाइफस्टाइल देखकर और जानकर आप हैरत में आ जाएंगे। इस महिला को बिना कपड़ों के ही रहना पसंद है। इस महिला को कपड़े पहनना बिल्कुल पसंद नहीं है।
भले ही कपल को लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ता है, मगर सैडी और कॉलिन को अपने ‘न्यूड गेटअप’ पर हिचक नहीं महसूस होती है। उन्हे प्रकृति के करीब रहना पसंद है।
कपल ने अपनी जीवन शैली ऐसी कर ली है कि उन्हें कपड़े पहने लोगों के आसपास न रहना पड़े। उदाहरण के लिए, कपल मार्केट में किराने का सामान खरीदने के लिए शायद ही कभी गए हों, क्योंकि वे ‘जंगली खाद्य पदार्थ खाते हैं।’
अभी ये कपल न्यूड होकर पूरे ब्रिटेन में साइकल से भ्रमण कर रहा है। वे अपने को ‘प्रकृतिवादी’ या ‘नेचर लवर’ बताते हैं। उनके साथ हन्ना और नील की जोड़ी भी है। ये कपल भी न्यूड होकर साइकल यात्रा पर निकले हैं। उनका कहना है कि वे इस काम से पर्यावरण संरक्षण के लिए धन जुटा रहे हैं।