रायपुर। मेष राशि (Aries) – आज आप अपने दिन की अच्छी शुरुवात करने वाले हैं। विद्यार्थियों की आज पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपके जीवन में ख़ुशी बनी रहेगी। फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी रैली में शामिल हो सकते हैं। डरमैटोलोजी संबंधी समस्या से आज आपको काफी आराम मिलेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का मन बनायेंगे। बदलते मौसम के कारण आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
वृष राशि (Taurus) – आज आपके दिन की शुरुआत नई उमंगों के साथ शुरू होगा। घर के लोगों में आपसी तालमेल बना रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। छात्र आज अपने सीनियर्स से प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद लेंगे। आप अपनी शादी की बात को घर पर करेंगे, घरवाले आपकी बात को समझेंगे। अस्थमा की समस्या से आज आपको काफी आराम मिलेगा। सेनेटरीज का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा।
मिथुन राशि (Gemini) – आज आपका दिन आपके जीवन में नई ख़ुशी लेकर आएगा। व्यापार में निवेश के लिए आज पूरा दिन आपके पक्ष में रहने वाला हैं। घर में किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार के माहौल में उत्साह रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में थोड़ी लापरवाही की वजह से निराशा मिल सकती है। शादी डेकोरेसन का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। वाहन खरीदने का विचार अपने परिवार वालों के साथ करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा।ने त्र सम्बन्धी समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer) – आजदिन आपके परिवार के लिए खुशियां लाएगा। आज ऑफिस में आपका प्रोमोशन होगा। टिफिन सर्विस का काम कर रहे लोगों को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा हो जायेगा। रिश्तेदारों से आपकी आज फ़ोन पर लंबी बात हो सकती है। माँ अपने बच्चों की मनपसंद बनायेंगी। काफी समय से हड्डियों में चली आ रही परेशानी से आज आपको आराम मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने पूराने चैप्टर का रिविज़न करते रहने की जरुरत है। डॉक्टर्स को आज अपने सीनियर्स से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) – आज आपका दिन रोज की तरह बेहतर रहने वाला हैं। आज आप किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। हार्ट की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार बनायेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। टीचर स्टूडेंट्स को किसी टॉपिक को नये तरीके से समझाएँगे।
कन्या राशि (Virgo) – आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी छोटी चीजों में खुशियाँ ढूढेंगे। कोरियर का कारोबार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। घर के बेटे को सफलता की वजह से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। कान की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी आराम महसूस होगा। नकारात्मक सोंच वाले व्यक्तियों से आप दूरी बना कर रखें,इससे आपके काम में कठिनाइयाँ नहीं होंगी।
तुला राशि (Libra) – आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लाने वाला है। मौसम परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आज आप नए काम करने का मन बनायेंगे। आज ऑफिस में आपके काम से खुश हो कर बॉस आपका प्रमोशन का विचार करेंगे। आज आप किसी काम की वजह से यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप नया घर खरीदने का प्लान बनायेंगे। यूट्यूब ब्लोगर के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बिसनेस में आज एक्सपर्ट की सलाह आपको कार्य करने का तरीका सिखाएगी। आज दूसरों के बारे मे कोई विचार बनाने से पहले उनकी बातें अच्छे से सुने। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा, पूजा पाठ का कार्यक्रम घर पर करवा सकते हैं। अपने बच्चों की सक्सेस से ख़ुशी मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius) – आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आप को अपने बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है। आज आप असहाय लोगों की मदद करने का मौका पाएंगे। सोशल मडिया पर आपकी पोस्ट ज्यादा लोगों को पसंद आयेगी। आज मौसम के लिहाज़ से अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखने की जरुरत है। फिजूल खर्चो को कम करने की आवश्यकता है।अपने बैंक बैलेंस को मजबूत करें।
मकर राशि (Capricorn) – आज का दिन आपके परिवार को खुशियाँ दिलाने वाला है। ऑफिस में कार्यों पर ध्यान दें। घर में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में आज बढ़ोत्तरी होगी। महिलाओं को मार्किट में आज पर्स और ज्वेलरी का ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है। ENT से संबन्धित समस्याओं से आपको आराम मिलेगा। आपको आज आपकी मनचाही चीज गिफ्ट में मिल सकती हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बड़ों की सलाह से बिसनेस को नए रास्ते पर लाने का प्रयास सफल होगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आज आप गाड़ी चलाना सीख सकते हैं। ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल जरुरत से ज्यादा न करें, कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। टीचर का स्कूल में आज मान सम्मान बढ़ेगा। सिंगर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, सिंगर को बड़े प्लेटफार्म पर गाने का मौका मिलेगा।
मीन राशि (Pisces) – आज आपका दिन नई उमंगों वाला होगा। कुछ दिन पहले जॉब के लिए किये अप्लाई की वजह से आपके लिए जॉब का ऑफर आयेगा। आटोमोबाइल का कारोबार कर रहे लोगों को आज किसी बड़े कॉन्ट्रैक्ट से अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी आज नया एक्सपेरिमेंट करेंगे। कपल्स में आपसी तालमेल बना रहेगा।आज आपका मन शांत रहेगा।