राजनांदगांव। रायपुर के एक नीजी चैनल के पत्रकार ने डोंगरगढ़ के एक लॉज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पुलिस को लॉज के संचालक ने दी है।
जिसके बाद लॉज में पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को लॉज के कमरे से ऐसे कोई सुराग नहीं मिले जिससे की कुछ भी पता चले।
मृतक पत्रकार का नाम संतोष छाबड़िया के रूप में सामने आया है। संतोष के स्थानीय टीवी चैनल में काम करता था। संतोष ने दोपहर में खाना खाया और फिर अपने कमरे में चला गया।
शाम करीब 5.30 बजे तक जब वो कमरे से बाहर नहीं आया तो लॉज संचालक ने दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद संतोष की पंखे पर झूलती हुई लाश मिली।