नई दिल्ली। ऐसा सुनना आपके लिए भी बेहद ही आश्चर्यचकित होगा। कि महिला ने एक साथ दो पुरूषों के बच्चों के बच्चों को जन्म दिया। आप भी यह सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है। लेकिन ऐसा हुआ है।
19 साल की एक युवती ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। खास बात यह है कि दोनों बच्चे के पिता अलग-अलग हैं। दरअसल, युवती ने दोनों पुरुषों के साथ एक ही दिन संबंध बनाए थे। हालांकि, दो अलग-अलग पुरुषों से एक साथ प्रेग्नेंट हो जाने की घटना बेहद रेयर होती है।
मामला पुर्तगाल के गोयस राज्य का है। यहां के मिनेरोस शहर में एक युवती ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। मां ने अपनी पहचान जाहिर ना करने की शर्त पर बताया कि दोनों बच्चे जब 8 महीने के हो गए तो उन दोनों का DNA टेस्ट करवाया गया।
टेस्ट के रिजल्ट चौंकानेवाले थे। जिस शख्स को दोनों बच्चों का पिता माना जा रहा था, असल में सिर्फ एक ही बच्चा उनका था। दूसरे बच्चे का रिपोर्ट निगेटिव आया।
युवती ने बताया- मुझे याद आया कि मैंने उसी दिन दूसरे शख्स के साथ भी संबंध बनाया था। इस शख्स का DNA दूसरे बच्चे के DNA से मैच कर गया। इन नतीजों को देखकर मैं चौंक गई थी। मुझे नहीं पता था कि ऐसा भी हो सकता है और जबकि दोनों बच्चे बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं।
हालांकि, बर्थ सर्टिफिकेट में एक ही शख्स को दोनों बच्चों का पिता बताया गया है। उन्होंने कहा- वे ही दोनों बच्चों की देखभाल करते हैं। दोनों बच्चों के पालन-पोषण में वह बहुत मदद करते हैं।
डॉक्टर ने कहा- ऐसा होना बहुत ही रेयर है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं खुद ऐसे केस को विटनेस कर पाऊंगा।
डॉक्टर ने इसी हफ्ते इस मामले का खुलासा करने का फैसला कर लिया था। जुड़वा बच्चों की उम्र अब 1 साल 4 महीने हो चुकी है।