भरतपुर। राजस्थान में दरिंदों की दरिंदगी सामने आई है। जहां एक मजबूर महिला अपनी बेटियों की शादी के लिए ब्याज पर कर्ज लेने गई थी। जिसके बाद दरिंदों ने पहले तो उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। दरिंदे यहीं नहीं रूके महिला की दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बना ली।
जिसके बाद दरिंदे उसे वायरल करने की धमकी देकर और भी लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाब डाल रहे थे। इससे तंग आकर महिला ने थाने में इन दरिंदों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रूपवास के रहने वाले मक्खन और नवनीत के पास वह बेटियों की शादी के लिए रुपये ब्याज पर लेने गई थी। पैसे देने के बहाने नवनीत डागुर उसे अपने घर में ले गया। जहां दोनों ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे और लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए भी धमकाने लगे। पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने निगरानी के लिए एक व्यक्ति को उसके घर के बाहर तैनात कर दिया। पीड़िता का कहना है आरोपी ने हथियार दिखाकर उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया।