कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला।
मृतक महिला का नाम गिरजा बाई है। बताया जा रहा है कि मृतिका की मानसिक हालत पिछले कुछ महीने से ठीक नहीं थी। बीती रात वह दोनों बच्चे 2 साल के सिद्धांत और 6 माह की बेटी सोनिया और अपने पति के साथ सोई हुई थी।
देर रात वह दोनों बच्चों को लेकर कुएं के पास चली गई। पहले उसने दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया उसके बाद खुद भी छलांग लगा दी।
परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। सुबह मां सहित दोनों बच्चों को लापता देखकर उनकी खोजबीन शुरु की गई। इसी दौरान किसी ने कुएं में देखा तो तीनों का शव पानी में तैरता नजर आया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों का शव बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।