Young Man Suicide: I am hanging myself today...! Young man hanged himself in suicide note mentioning 2 women...read the letter hereYoung Man Suicide
Spread the love

रायपुर, 09 जनवरी। Young Man Suicide : राजधानी के तेलीबांधा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त किया है। सुसाइड नोट में मौत का कारण कर्ज से परेशान होना बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़े सुसाइड नोट-

सुसाइड नोट में 2 महिलाओं का जिक्र

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक तेलीबांधा थाना क्षेत्र के गली नंबर 7 में रहता था। मृतक युवक का नाम नीरज कामरानी है। बताया जा रहा है कि नीरज पर कर्ज था और इसी वजह से वो काफी परेशान रहता था। उसने अपने मकान के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है…आज फांसी लगा रहा हूं, कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं। नोट में दो महिलाओं का भी जिक्र है।

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही पता लगाया (Young Man Suicide) जा रहा है कि युवक पर किस तरह का कर्ज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *