नई दिल्ली, 28 जून। Eye Washing With Urine : सोशल मीडिया पर लोग लाइक पाने और वीडियो वायरल करने के चक्कर में कुछ भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला अपने पेशाब से आंखें साफ करने का अनोखा तरीका बता रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। ये महिला पुणे की है जो पेशाब से आंखों को होने वाले फायदे बता रही है।
इस बारे में हमने आई स्पेशलिस्ट से बात की और जाना कि ऐसा करना आंखों के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। बिना सोचे समझे जो लोग इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियोज को फॉलो कर लेते हैं उन्हें क्या नुकसान हो सकता (Eye Washing With Urine)है।
आपको बता दें ये वीडियो पुणे की एक महिला नुपुर पिट्टी ने पोस्ट किया है जो खुद को हेल्थ ट्रेनर कहती हैं। महिला ने पेशाब से आंखें धोना-प्रकृति की अपनी औषधि लिखकर इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो क्लिप में महिला खुद सुबह अपने टॉयलेट से आंखों को धोने का लाइव दिखा रही है। महिला का दावा है कि ऐसा करने से आखों का सूखापन, लालिमा और जलन जैसी समस्याओं में मदद मिलती है।
डॉक्टर ने लोगों को किया अलर्ट
जब इस बारे में डॉ. महिपाल सिंह सचदेव, चेयरमेन और मेडिकल डायरेक्टर (सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स) से बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसा करना आंखों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता (Eye Washing With Urine)है। इससे आपकी आंखों को रौशनी हमेशा के लिए जा सकती है और आप अंधे भी हो सकते हैं।
अंधा बना सकते हैं ऐसे वायरल वीडियो
डॉक्टर ने बताया कि शरीर से निकलने के बाद पेशाब साफ नहीं रहता। इसमें बैक्टीरिया, अपशिष्ट पदार्थ और दूसरी इंप्योरिटी आ सकती है। जिन्हें आंखों के संवेदनशील टिशूज पर कभी नहीं लगाना चाहिए। आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं और किसी भी बाहरी पदार्थ खासतौर से शरीर से निकले अपशिष्ट पदार्थ जैसे टॉयलेट लगाने से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता (Eye Washing With Urine)है। इससे गंभीर जलन, लालिमा, इंफेक्शन जैसे कंजेक्टिवाइटिस और यहां तक कि कॉर्नियल अल्सर या हमेशा के लिए अंधापन जैसा डैमेज हो सकता है।