Five Day Weekend : छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार में लागू 5 डे वीक खत्म…! इस विभाग से शुरुआत…यहां देखें आदेश Copy

Spread the love

रायपुर, 22 मई। Five Day Weekend : छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्ववर्ती शासनकाल में लागू की गई फाइव डे वीक (5 दिवसीय कार्य सप्ताह) प्रणाली को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी पहली झलक पुलिस विभाग में देखने को मिली है, जहां पुलिस मुख्यालय रायपुर शनिवार को भी खुलेगा। डीजीपी अशोक जुनेजा के निर्देश पर अब पुलिस मुख्यालय में शनिवार को भी कार्यालयीन कार्य संचालित होंगे।

कार्य समय और उपस्थिति

पुलिस मुख्यालय रायपुर में अब सप्ताह में छह दिन कार्यालय खुलेगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि कार्यालयीन कार्यों की महत्ता और उनकी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के लिए शनिवार को भी उपस्थिति अनिवार्य होगी।

अन्य विभागों पर प्रभाव

पुलिस विभाग में शनिवार को कार्यालय खुलने के बाद, यह संभावना जताई जा रही है कि अन्य सरकारी विभागों में भी फाइव डे वीक प्रणाली समाप्त की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस बदलाव से सरकारी कर्मचारियों (Five Day Weekend) की कार्य क्षमता और उत्पादकता में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस निर्णय के प्रभावों का मूल्यांकन समय के साथ किया जाएगा।

प्रमुख घटनाएं

रायगढ़ : कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को निरीक्षण के दौरान 8 अधिकारी और 48 कर्मचारी सुबह 10 बजे तक उपस्थित नहीं पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी दी गई है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) : कलेक्टर के औचक निरीक्षण में 41 अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। 5 विभागों के कार्यालयों में ताले लगे पाए गए। कलेक्टर ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जशपुर : यहां के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में सुबह 10 बजे के बाद भी ताले लटके मिले। कर्मचारियों का कहना है कि वे 11 बजे के बाद आते हैं।

बिलासपुर : कलेक्टर के निर्देश पर कोटा एसडीएम ने तीन प्रमुख कार्यालयों का निरीक्षण किया, जहां 33 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।