Gang Rape in CG : मनेंद्रगढ़ से शर्मनाक घटना…! प्राचार्य-शिक्षक और डिप्टी रेंजर ने मिलकर ‘नाबालिग’ से किया गैंगरेप…छात्रा का बनाया डर्टी VIDEO

Spread the love

मनेंद्रगढ़, 26 नवंबर। Gang Rape in CG : मनेंद्रगढ़ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। स्कूल में पढ़ाने वाले तीन शिक्षकों पर नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर जनकपुर थाना पुलिस ने तीन शिक्षकों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है आरोपियों में वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर भी शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जनकपुर में किराये के मकान में दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। शासकीय हाई स्कूल में 11वीं पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप की घटना को जनकपुर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने इस दौरान छात्रा का वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने और स्कूल से निकालने की धमकी दी थी।

आरोपियों की शर्मनाक करतूत के बाद पीड़िता छात्र इतनी ज्यादा सहम गई थी कि इसकी शिकायत किसी से नहीं की थी। फिर किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के परिजनों ने जनकपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने मामले में स्कूल में पदस्थ शिक्षक, प्राचार्य और संकुल समन्वयक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाली अन्य छात्राएं डरी सहमी है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के परिजनों ने दोषी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग पुलिस से की है।

गिरफ्तार आरोपी

प्राचार्य अशोक कुमार, शिक्षक कुशल सिंह परिहार और राघवेन्द्र कुशवाह।