नई दिल्ली, 19 मई| Metro Platform Incident : सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। अश्लीलता का अड्डा माने जाने वाले इस दिल्ली मेट्रो के तमाम वीडियो सामने आ चुके हैं। जहां लोगों को अश्लीलता फैलाते देखा जा सकता है। हाल में ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर फूहड़ डांस करते नजर आ रही हैं। वीडियो के वयरल होने के बाद इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
अश्लील कपड़े पहनकर लड़कियों ने किया डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो लड़कियां स्टाइलिश कपड़ों में बेहद ही अश्लील तरीके से डांस कर रही हैं। पीछे से मेट्रो ट्रेन को आते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मेट्रो स्टेशन का माहौल साफ नजर आ रहा है और प्लेटफॉर्म नंबर 2 का साइन भी दिख रहा है।
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों ने इस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी। जहां कई लोगों ने लड़कियों को फूहड़ता फैलाने वाला (Metro Platform Inciden)बताया। वहीं कई लोगों ने इसे मेट्रो के नियमों का उल्लंघन भी बताया और उन पर कार्रवाई करने की बात कही।
वीडियो देख लोग भड़के
लड़कियों के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @DeepikaBhardwaj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 8 लाख लोगों ने देखा और 6300 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए (Metro Platform Incident)लिखा- दिल्ली मेट्रो को इन लोगों ने अश्लीलता का अड्डा बना रखा है।
दूसरे ने लिखा- घोर कलयुग का आगमन हो गया है और धीरे धीरे अपने कपड़ों को कम करते हुए लोग आदि मानव बनते जा रहे हैं। तीसरे ने लिखा- कोई दिक्कत नहीं, रेल वैसे भी टाइम से नहीं आती, लोगों का फ्री में मनोरंजन हो जाता है।