नई दिल्ली, 16 फरवरी। Former President : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की इटली में पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा है। राजस्थान से राज्यसभा चुनावों में नामांकन में दिए गए शपथपत्र में सोनिया गांधी ने इटली में पिता की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा बताया है। सोनिया गांधी का पैतृक घर इटली के लुसियाना में है। सोनिया गांधी ने नामांकन विवरण में पिता की प्रॉपर्टी में से उनके हिस्से की कीमत 26,83, 594 रुपए बताई है। पिता की प्रॉपर्टी में अपने हिस्से से होती है इनकम सोनिया गांधी को पिता की प्रॉपर्टी में अपने हिस्से से इनकम होती है. इससे होने वाली आय के लिए लिए सोनिया ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लाइसेंस लिया है। सोनिया गांधी के पास कुल 12.53 करोड़ की प्रॉपर्टी है। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद 5 साल में सोनिया गांधी की चल और अचल संपत्ति में 72 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। इतना सोना-इतना चांदी सोनिया गांधी ने रायबरेली से 2019 में लोकसभा चुनाव वाले शपथ पत्र में कुल 11.81 करोड़ की संपत्ति बताई थी। 5 साल में सोनिया गांधी की प्रॉपर्टी की कुल कीमत में 72 लाख की बढ़ोतरी हुई है। सोनिया के पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और जेवर हैं। 3 बीघा कृषि जमीन राज्यसभा चुनाव के लिए दिए शपथपत्र में सोनिया गांधी के पास 5.88 करोड़ की 3 बीघा कृषि जमीन है, जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली के पास डेरामांडी गांव में तीन बीघा जमीन और सुल्तानपुर महरौली में 12 बीघा 15 बिस्वा जमीन बताई थी। राज्यसभा चुनावों में दिए शपथपत्र में 12 बीघा जमीन का जिक्र नहीं है। उस वक्त दोनों जमीनों की कीमत 7.29 करोड़ बताई थी। 1.69 लाख रुपये की रॉयल्टी भी लेती हैं सोनिया गांधी सोनिया गांधी ने अपने आय में सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी, रॉयल्टी से आय, बैंक जमाओं का ब्याज, म्यूचुअल फंड से डिविडेंड, कैपिटल गेन भी लिखा है। सोनिया गांधी को किताबों की रॉयल्टी मिलती है, सोनिया का पेंगुइन बुक इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, आनंदा पब्लिशर्स, कांटिनेंटल प्रकाशन से करार है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपये की रॉयल्टी मिलती है। सोनिया गांधी की चल संपत्ति 6.38 करोड़ नकद 90 हजार बैंक में जमा 5.30 लाख सात म्यूचुअल फंड 3.88 करोड़ कुल कीमत शेयर 1.90 लाख यंग इंडिया के शेयर 1900 शेयर, एक की कीमत 100 रुपये मारुति टेक्निकल सर्विस के शेयर 10 शेयर, प्रत्येक की 100 रुपये कीमत टैक्स फ्री बॉन्ड 28.53 लाख मौजूदा कीमत PPF अकाउंट में जमा 1.04 करोड़ गहने और सोना चांदी 1267 ग्राम सोना, 88 किलो चांदी, कुल बाजार मूल्य 1.07 करोड़ रॉयल्टी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपए की रॉयल्टी कुल चल संपत्ति का मूल्य 6,38,11,415 सोनिया गांधी के पास नहीं है खुद का वाहन सोनिया गांधी के पास खुद का कोई भी वाहन नहीं है। सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी खुद के पास कोई वाहन नहीं बताया था। सोनिया गांधी ने पिछले पांच साल में आयकर रिटर्न में दिखाई गई सालाना आय वित्त वर्ष आय 2018-19 10.23 लाख 2019-20 10.57 लाख 2020-21 09.90 लाख 2021-22 10.68 लाख 2022-23 16.69 लाख नेशनल हेराल्ड मामले का भी जिक्र सोनिया गांधी ने अपने खिलाफ एक मुकदमा नेशनल हेराल्ड मामले (Former President) में बताया है। शपथ पत्र में नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में धारा 420,120 बी, 403,406 के तहत केस पेंडिंग है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 फरवरी 2022 को ट्रायल कोर्ट की प्रक्रिया पर रोक लगा रखी है।