ACB EOW Joint Action Breaking

Political News: New NDA government...! Amidst the news of Ex CM's dissatisfaction...resignation suddenly...?
Uncategorised

Political News : नई एनडीए सरकार…! Ex CM के असंतोष…इस्तीफे की खबरों के बीच अचानक…?

पटना, 6 फरवरी। Political News : नई एनडीए सरकार (NDA) में प्रमुख विभाग नहीं मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के असंतोष जताने के अगले ही दिन मांझी के बेटे एवं नवनियुक्त मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) कोटे से मंत्री बने संतोष सुमन को सूचना एवं प्रौद्योगिकी और एससी-एसटी कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों विभागों में प्रभार लेने से पहले मंत्री ने सोमवार को सीएम से शिष्टाचार वार्ता की। उन्होंने विभागीय कार्यों को तन्मयता से करने और सरकार को सशक्त करने की दिशा में मजबूती से कार्य करने का भरोसा दिया। हम के सभी विधायकों, पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री को नए बिहार के निर्माण की शुभकामना भी दी। मंत्री ने डबल इंजन से बिहार का विकास करने के रोडमैप पर कार्य करने की बात कही। इस्तीफे की खबर पर संतोष ने दी थी सफाई बत दें कि इस्तीफे की चल रही अफवाहों के बीच संतोष सुमन ने एक्स मीडिया पर पोस्ट डाल कर स्थिति स्पष्ट की और इस्तीफे को पूरी तरह से अफवाह बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरे इस्तीफे की खबर फैलाई जा रही है जो बिल्कुल निराधार है। मैं एनडीए के साथ था और रहूंगा। किसी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं। उन्होंने आगे लिखा- लोभ, लालच और प्रलोभन की राजनीति को मैं चिपटे से भी छू नहीं सकता। मुझे सत्ता से ज्यादा बिहार की परवाह है। आपका आशीर्वाद काफी है। कुर्सी तो (Political News) आनी-जानी है।

Atmanand School: Nankiram Kanwar wrote a letter to Minister Brijmohan Agarwal...Now the question is what corruption...? See Letter
Raipur

Atmanand School : ननकीराम कंवर ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लिखा पत्र…अब किस भ्रष्टाचार किया सवाल…? देखें Letter

रायपुर, 5 फरवरी। Atmanand School : बजट सत्र शुरू होते ही सदन के बाहर भी पूर्ववर्ती सरकार के भ्रष्टाचार की जांच की मांग उठने लगी है। बीजेपी नेता ननकीराम कंवर ने कांग्रेस शासन काल में पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन व सामग्री सप्लाई में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। सामग्री निम्न स्तर का सप्लाई किया गया है। पूर्व मंत्री कंवर ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर पूर्ववर्ती सरकार के आत्मानंद स्कूल के नाम पर हुए सारे भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है। जिसके कारण आत्मानंद स्कूलों की स्थिति में बहुत खराब हो चुकी है । स्तरहीन सामग्री सप्लाई की जांच राज्य स्तर पर समिति बनाकर पूरे प्रदेश में जांच करें। जिला खनिज न्यास मद की राशि में आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन व सामग्री सप्लाई में हुये भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषी ठेकेदार व संबंधित ऐंजेनसी के अधिकारी कर्मचारी के विरुध्द अपराधिक मामला दर्ज कर राशि वसूली की कार्यवाही करने की मांग की गई है। इसकी जानकारी अनिल चौरसिया (Atmanand School) के द्वारा दी गई है।

CG Assembly: Supplementary budget of Rs 13487 crore passed... see how much for which department...?
Raipur

Tomorrow CG Assembly : बजट को लेकर ओपी चौधरी ने कही बड़ी बात…! विपक्ष के विधायकों ने कितने प्रश्न लगाए…? सुनिए VIDEO

रायपुर, 04 फरवरी। Tomorrow CG Assembly : छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ को खोखला बनाने का आरोप लगाया है। वित्तमंत्री का आरोप है कि कांग्रेस ने पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ को खोखला बना दिया है। कांग्रेस की सरकार ने हर सिस्टम को बिगाड़ा ताकि उनके नेताओं की जेब में पैसा पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्य को दिवालियापन की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इसके बावजूद थोड़ा इंतजार करें, छत्तीसगढ़ सरकार ऐतिहासिक बजट पेश करेगी। आपको बता दें छत्तीसगढ़ की नई सरकार का पहले बजट सत्र कल यानी सोमवार से शुरू होने वाला है। 9 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए राज्य का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12.30 बजे बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ की दिशा इस बजट से तय होगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। दिवंगतों को सदन में श्रद्धाजली देंगे। सत्र में पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 2262 प्रश्न लगाए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र का समापन 1 मार्च को होगा। इस बजट सत्र (Tomorrow CG Assembly) से जनता को भी काफी उम्मीदें हैं।

Lok Sabha Elections: BJP made a tremendous comeback in just 5 years...! The responsibility of maintaining...advice received in the Lok Sabha election meeting rests on every worker.
Raipur

Lok Sabha Elections : भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही की जबरदस्त वापसी…! बरकरार रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ताओं पर…लोकसभा चुनाव की बैठक में मिली सलाह

रायपुर, 04 फरवरी। Lok Sabha Elections : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की लोकसभा क्लस्टर प्रभारी, सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी, लोकसभा विस्तारक, चुनाव प्रबंधक कमेटी सह प्रभारी संयोजक, सह संयोजक एवं जिलाध्यक्ष की लोकसभा चुनाव कार्यशाला बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आप सभी को जो जिम्मेदारी दी गई है उन जिम्मेदारियां को प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जाकर पूरा करना है। हर कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को विधानसभा चुनाव की तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी करनी है। संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसका सार्थक प्रतिफल हमें मिला है और यही परिश्रम हमें आगे भी जारी रखनी है। हमें समन्वय बनाकर काम करना है अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है इसके साथ ही संगठन के द्वारा जो भी दायित्व दिया गया है उन दायित्वों को सभी को पूरा करना है। उन्होंने कार्यशाला में आए सभी लोगों अभी तक किए कार्यों की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रत्येक लोकसभा प्रभारी से विधानसभा वार विगत वर्षों के हार जीत की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि क्लस्टर प्रभारी लोकसभा स्तर तक और लोकसभा प्रभारी विधानसभा स्तर तक जाकर और लोकसभा संयोजक मंडल स्तर तक जाकर कमजोर क्षेत्र चिह्नित कर वहां बूथों का सशक्तिकरण करने की ओर ज्यादा ध्यान देना है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है हमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता अनुसार कार्य विभाजन करना है जिससे वे सभी धार्मिक, सामाजिक, स्व सहायता समूह, तक पहुंचे बूथों में लाभार्थी सम्मेलन करवाये वह बूथ सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व में आदेश किया है कि हमें 10% अधिक वोट बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चलना है। उन्हीने कहा सभी का काम टीम वर्क के साथ होगा तभी क्लस्टर के क्रियान्वयन की सार्थकता है। जनता के आशीर्वाद से लोकसभा की सभी 11 सीट जीतना है : विष्णुदेव साय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज पार्टी ने जो आप सभी को दायित्व दिए हैं उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमें जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीट जीतकर मोदी जी को देना है ताकि देश में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में जनता की सेवा के लिए भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि लोकसभा के महासमर के लिए आप सभी योद्धा तैयार हो जाये। मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज देश ने विकास की नए आयाम गढ़़े हैं। मोदी जी पर जनता का विश्वास बढ़ा है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हमें आगामी लोकसभा चुनाव में जनता तक जाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पहली ही कैबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने रोक रखी थी उन्हें बनाने की घोषणा कर दी गई है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर पिछले दो वर्षों के धान का बकाया बोनस का वितरण किसानों को कर दिया गया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को 12000 रुपए सालाना देने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है इसके साथ ही साथ मोदी की गारंटी में जो भी अन्य योजनाएं हैं उन सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता निर्देशों एवं कार्ययोजना का पालन करेंगे: किरण सिंह देव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बैठक में प्रस्तावना रखी। उन्होंने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा को जो भी निर्देश और कार्य योजनाएं मिलेंगी उसका पालन प्रदेश भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगें। हम सभी को एकजुट होकर पार्टी की सबसे सूक्ष्म इकाई बूथ तक ऐसा समायोजन स्थापित करना है की बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी संवाद पारदर्शी बने रहे। क्लस्टर प्रभारियों का मुख्य कार्य यही पारदर्शी संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमे जितनी भी जिम्मेदारियां शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त होंगी उन्हे बूथ तक पहुंचाना और उन पर क्रियान्वयन करवाना है जैसे नवमतदाता सम्मेलन, गांव चलो अभियान, मीडिया, सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करना। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हमें भाजपा की रीति नीति से प्रभावित लोगों के लिए भाजपा ज्वाइनिंग का अभियान चलाना हैं। महिला समूहों और गैर राजनीतिक संस्थाओं का भी एक अभियान चलाना है। गांव चलो अभियान का शुभारंभ हो चुका है उसे आगामी 7 फरवरी से जिला से लेकर मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर करना है। उन्होंने कहा जिस प्रकार कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के फलस्वरूप भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही जबरजस्त वापसी की है उसी तरह जनता से आशीर्वाद मांग कर छत्तीसगढ़ की ग्यारह की 11 लोकसभा सीटें मोदी जी को जीतकर देना है। बैठक का संचलान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप महामंत्री संगठन पवन साय, महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती, अजय चंद्राकर, (Lok Sabha Elections) गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत ,अमर अग्रवाल शिवरतन शर्मा से सभी क्लस्टर प्रभारी, संभाग प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।

Lok Sabha Elections: Congress gets a shock again... 21 district members join BJP
Uncategorised

Lok Sabha Elections : कांग्रेस को फिर लगा झटका… 21 जनपद सदस्यों ने थामा BJP का दामन

भोपाल, 04 फरवरी। Lok Sabha Elections : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल शुरू हो गया है। कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। इसी कड़ी में पन्ना खजुराहो संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पन्ना की शाहपुर जनपद के 25 में से 21 सदस्य भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में सभी बीजेपी में शामिल हुए। जनपद सदस्यों की ज्वाइनिंग पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पन्ना खजुराहो लोकसभा सीट पर इतिहास बनेगा। हर बूथ कांग्रेस मुक्त बूथ होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र खजुराहो लोकसभा में पन्ना जिले के शाहनगर मंडल में जनपद अध्यक्ष आशीष खरे एवं उपाध्यक्ष शिवराज सिंह के नेतृत्व में 25 में से 21 जनपद सदस्यों ने भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी जनपद सदस्यों के भाजपा (Lok Sabha Elections) में आने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। आगामी लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से प्रत्येक बूथ पर भाजपा की प्रचण्ड विजय के साथ हम कांग्रेस मुक्त खजुराहो बनाएंगे। सभी का मध्य प्रदेश बीजेपी परिवार में स्वागत है।

BJP released 17th list...! A very fresh candidate was made...see here
Uncategorised

FB Friendship : बड़ी खबर…! जिला पंचायत सदस्य ने की युवती का रेप…? नेता की करतूत

प्रतापगढ़, 04 फरवरी। FB Friendship : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक युवती ने समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य और उसकी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सपा नेता जावेद अहमद ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी, लेकिन एक डेट पर उसने धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप कर दिया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसी बीच पीड़िता जब गर्भवती हो गई, तो उसने अपनी बीवी सलमा बेगम की मदद से उसका गर्भपात करा दिया। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह (FB Friendship) ने बताया कि पीड़िता ने जिले के पट्टी थाने में तहरीर दी है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि सपा नेता जावेद अहमद से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। वो वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य भी है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई थी।

UP Assembly: Ramnami Patka along with slogans of Jai Shri Ram...! Different style of MLAs seen for the first time in the Assembly...watch VIDEO
Uncategorised

UP Assembly : रामनामी पटका साथ में लगाए जय श्रीराम के नारे…! विधानसभा में पहली बार दिखा विधायकों का अलग अंदाज…देखिए VIDEO

लखनऊ, 2 फरवरी। UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र शुरू हो गया है। पहले ही दिन सदन के बाहर और अंदर जोरदार हंगामा हुआ। जहां एक ओर सपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तो वहीं जवाब में सत्ता पक्ष के विधायकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। बीजेपी के विधायक रामनामी पटका पहने विधानसभा में पहुंचे हैं। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भी सभी को बधाई दी। वहीं, विधानसभा के अंदर मंत्रियों और बीजेपी विधायकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते सदन जय श्रीराम के नारों से सदन गूंज उठा। बीजेपी के सभी विधायक गले में रामनामी पटका डाले नजर आए। राज्यपाल के अभिभाषण के समय भी जय श्रीराम के नारे लगे।  बता दें कि विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने राम मंदिर के लोकार्पण पर बधाई दी। वहीं, राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की शुरुआत राम मंदिर को भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना बताते हुए किया। इस दौरान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से उत्साहित बीजेपी विधायक खास वेश में नजर आए। बीजेपी के सभी विधायकों ने गले में राम नाम का पटका और रामनामी गमछा पहना था। सपा विधायकों ने की नारेबाजी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के दौरान जहां समाजवादी पार्टी के विधायक नारेबाजी करते रहे, वहीं बीजेपी के विधायकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। बीजेपी विधायकों का कहना था कि राम मंदिर से जन भावनाएं जुड़ी हुई हैं। हम लोग जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए हम इस रंग में रंगे हैं. पूरा देश ही राम के रंग में रंगा है। ये तय हुआ है कि हम लोग एक साथ बस से आम रामभक्तों की तरह रामलला का दर्शन करने जाएंगे। बीजेपी विधायकों ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उनको राम से कोई मतलब नहीं है। इसलिए आज भी उन्होंने विरोध किया। ये प्रदेश के लोग देख रहे हैं और राम जी भी देख रहे हैं। सपा विधायकों ने की नारेबाजी विधानसभा का सत्र शुरू होते ही सपा समेत सभी विपक्षी दल के तमाम विधायकों ने सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।सपा विधायकों ने झंडा और बैनर लेकर विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। 5 फरवरी को बजट इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि यह बजट सत्र (UP Assembly) है। वर्ष 2024-25 का बजट भी उत्तर प्रदेश विधानमंडल में प्रस्तुत होगा। वर्ष भर की आय और व्यय को लेकर सदन में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को जनता से जुड़ा और जनता के लिए बजट पेश किया जाएगा।

Jharkhand Politician: Big breaking...political crisis...! CM Soren is haunted by the fear of MLAs breaking up...MLAs are being shifted in two tourist buses.
Uncategorised

Jharkhand Politician : बिग ब्रेकिंग…सियासी संकट…! CM सोरेन को सता रहा विधायकों के टूटने का डर…दो टूरिस्ट बस में शिफ्ट कराए जा रहे MLAs

झारखंड, 31 जनवरी। Jharkhand Politician : झारखंड में किसी बड़े सियासी संकट की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सीएम आवास पर दो टूरिस्ट बस पहुंची हैं। माना जा रहा है कि JMM विधायकों को कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी है। इस समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। किसी भी वक्त ED बड़ा एक्शन ले सकती है। अब अगर ऐसी स्थिति बनती है तो झारखंड में बड़ा सियासी संकट आ जाएगा। सीएम कौन बनेगा से लेकर सरकार को कैसे बचाया जाए जैसे सवाल उबाल मारेंगे। अब उसी संकट से उबरने के लिए खबर है कि सीएम सोरेन ने एक प्लान तैयार कर लिया है। उस प्लान के तहत जेएमएम विधायकों की शिफ्टिंग की तैयारी है। CM ने ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत दूसरी और, CM सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ  SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई है। हेमंत सोरेन ने कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार, अमन पटेल और अन्य ईडी के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इन अधिकारियों ने 30 जनवरी को दिल्ली स्थिति आवास पर छापेमारी की थी। इसके जरिए मुझे और मेरे पूरे समुदाय को परेशान करने और बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि 27 और 28 जनवरी को मैं दिल्ली के दौरे पर था। इस दौरान मैं  दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन, जिसे झारखंड राज्य द्वारा निवास और ऑफिस यूज के लिए लीज पर लिया गया है, मैं उसमें रुका था। मुझे पता चला कि इन अधिकारियों ने मेरे आधिकारिक आवास पर तलाशी (Jharkhand Politician) ली थी। ये छापेमारी मुझे सूचना दिए बिना की गई थी।

Big Car Accident: Big breaking...! Former Union Minister's daughter-in-law dies in road accident...son seriously injured
Uncategorised

Big Car Accident : बिग ब्रेकिंग…! पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू की सड़क हादसे में मौत…बेटा-पोता गंभीर घायल

अलवर, 30 जनवरी। Big Car Accident : राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल और उनका बेटा घायल हो गए, वहीं पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से जयपुर आ रहे मानवेंद्र सिंह की (एसयूवी) कार नौगांव के पास एक पुल की दीवार से टकरा गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों को अलवर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मानवेन्द्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह का इलाज चल रहा है। पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं मानवेंद्र सिंह बता दें कि मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। अलवर के सोलंकी अस्पताल के डॉक्टर विक्रांत सोलंकी ने बताया कि हादसे के बाद मानवेंद्र सिंह और उनके परिवार के लोगों को अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी में चेक अप के बाद उनकी पत्नी चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बाद में इस घटना के बारे में मानवेंद्र सिंह के परिजनों को सूचित किया। ओम बिरला ने घटना पर जाहिर किया दुख लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है। ओम बिरला ने कहा, ‘दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जी की पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह जी की मृत्यु दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल मानवेन्द्र सिंह जी व उनके पुत्र हमीर सिंह जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।’ अशोक गहलोत ने भी जताया शोक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर शोक जताया है। ‘X’ पर पोस्ट लिखकर उन्होंने कहा,‘सड़क दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत देने की कामना करता हूं। ’ उन्होंने लिखा,‘मैं ईश्वर से सड़क दुर्घटना में घायल मानवेन्द्र सिंह जसोल एवं अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’ सड़क दुघर्टना में श्री मानवेन्द्र सिंह जसोल की पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं। जोशी ने ईश्वर से की प्रार्थना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ( Big Car Accident) सी पी जोशी ने भी हादसे पर शोक जताते हुए लिखा,‘दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में पूर्व सांसद एवं विधायक मानवेंद्र सिंह जी तथा उनके पुत्र के घायल होने और पत्नी चित्रा सिंह के निधन का समाचार अत्यधिक दुखद एवं हृदयविदारक है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से उनके (मानवेंद्र सिंह) तथा उनके पुत्र के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Mayor Election: Big breaking...! Account of 'India Alliance' opened with 'defeat'...8 votes out of 36 were cancelled...Victory in BJP's hands...CM accused of hooliganism
Uncategorised

Mayor Election : बिग ब्रेकिंग…! ‘इंडिया गठबंधन’ का खाता खुला ‘हार’ से…36 में से 8 वोट रद्द…जीत BJP के पल्ले…CM ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप

लखनऊ, 30 जनवरी। Mayor Election : चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन का खाता हार से खुला है। गठबंधन संख्या बल में पूर्ण बहुमत होते हुए भी मेयर चुनाव में मात खा गई। 16 वोटों के समर्थन वाली बीजेपी चुनाव जीत गई। मेयर चुनाव में हार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने वोटों की चोरी की है। उन्होंने कहा कि 36 में 8 वोटों को रद्द कर दिया गया। सीएम ने बीजेपी पर चुनाव में गुंडागर्दी और बेईमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन ने वहां मीडिया की एंट्री भी बैन कर दी थी।बीजेपी 16 वोटों के साथ जीत गई और गठबंधन के 8 वोट रद्द कर दिए गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी Mayor Election में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में लोकतंत्र को लूटा गया है। देश के लोकतंत्र में आज का दिन काले अक्षरों में लिखा जाएगा। सीएम मान ने कहा कि मेयर आज सीट पर बैठाया गया है, जीता नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि ये राष्ट्रीय मुद्दा है। ये देश की बात है। दुर्भाग्य से ये वो ही महीना है जब हमने गणतंत्र दिवस मनाया। चंडीगढ़ में लोकतंत्र को लूटा गया। पहले ये चुनाव 18 तारीख को होना था लेकिन जानबूझकर प्रिजाइडिंग ऑफिसर को बीमार कर दिया गया। पहले पूरा डेमो दिया गया. लग रहा था कि भाजपा आज लोकतांत्रिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 तारीख को अनिल मसीह ने कहा था कि उनकी रीढ़ की हड्डी में दर्द है वो नहीं आ सकते। आज ये साबित हो गया कि वो तो बिना रीढ़ की हड्डी वाले हैं। 36 वोट गिनने में भाजपा इतना बड़ा घोटाला कर सकती है तो 90 करोड़ वोटों की गिनती कैसे होगी। फिर तो 2024 में उम्मीद ही छोड़ देते हैं। बैलट बॉक्स अनिल मसीह जैसे लोगों के घरों से मिलते हैं। भगवंत मान ने कहा कि मेयर को सीट पर बैठाया गया है। मेयर चुना नहीं गया है। हाई कोर्ट के आदेश पर हुआ मेयर चुनाव पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक, चंडीगढ़ में आज 30 जनवरी को मेयर चुनाव हुआ है। सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ था। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई थी कि इंडिया गठबंधन के लिए चंडीगढ़ से पहली जीत की खबर आ जाएगी। 16 वोटों के साथ मेयर चुनाव बीजेपी जीती आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन में मेयर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के पास कुल 20 पार्षद हैं, जबकि बीजेपी के पास सांसद के वोट के साथ सिर्फ 16 ही वोट होते हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि आठ वोटों को रिजेक्ट कर दिया गया, जिससे बीजेपी को जीत मिल गई। चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर क्या बोले अखिलेश यादव? Mayor Election में बीजेपी की जीत पर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शक्ति के दुरुपयोग, अधिकारियों पर दबाव और धांधली का आरोप लगाया।