15 February 2025

Entertainment

Robbery In New India Co-Operative Bank : न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक से हुए थे अरबों रूपए पार…पूर्व जनरल मैनेजर ने लूटी तिजोरी…पार किए 122 करोड़ रुपये…

मुंबई, 15 फऱवरी। Robbery In New India Co-Operative Bank : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर द्वारा ब्रांच की तिजोरी लूटने की घटना सामने आई है। न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व महाप्रबंधक ने बैंक के खजाने से 122 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। आरोपी पूर्व जनरल मैनेजर का नाम हितेश प्रवीणचंद मेहता है। जब हितेश बैंक के महाप्रबंधक थे तो वे दादर और गोरेगांव ब्रांच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पुलिस ने दर्ज किया केस उस समय यह बात सामने आई थी कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दोनों शाखाओं के खातों से 122 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की (Robbery In New India Co-Operative Bank)थी। पुलिस ने इस मामले में बैंक के मुख्य लेखा अधिकारी द्वारा दादर थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। साल 2020 से 2025 के बीच हुआ घोटाला पुलिस को संदेह है कि हितेश और एक अन्य व्यक्ति इस घोटाले में शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को आगे की जांच के लिए EOW में ट्रांसफर किया गया (Robbery In New India Co-Operative Bank)है। शिकायत के मुताबिक, यह घोटाला 2020 से 2025 बीच हुआ है। दादर पुलिस ने इस संदर्भ में BNS की धारा 316(5) और 61(2) के तहत FIR दर्ज की है। RBI ने बैंक में हैराफेरी के मामले में की कार्रवाई बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है। बैंक कर्मचारियों द्वारा धन की हेराफेरी के आरोपों के कारण कार्रवाई की गई है। मुंबई स्थित इस बैंक के 1.3 लाख जमाकर्ताओं में 90 प्रतिशत से अधिक के खातों में पांच लाख रुपये तक जमा (Robbery In New India Co-Operative Bank) हैं। ऐसे में वे जमा बीमा के माध्यम से अपना पूरा धन हासिल कर सकेंगे। RBI बैंक खातों की जांच में पाईं थी खामियां सूत्रों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के खातों की जांच में कुछ खामियां पाई थी। इसके बाद बैंक के मुख्य अनुपालन अधिकारी (सीसीओ) ने गुरुवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह मामला बैंक के कुछ कर्मचारियों द्वारा धन के दुरुपयोग से जुड़ा है। हालांकि, उन्होंने कुल राशि या इसमें शामिल लोगों की पहचान का खुलासा नहीं किया।

BJP Lost in Kunkuri: BJP lost in CM Sai's stronghold Kunkuri...! Congress candidate Vinay Sheel captured the post of president
Uncategorised

BJP Lost in Kunkuri : CM साय के गढ़ कुनकुरी में हारी भाजपा…! कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने अध्यक्ष पद पर किया कब्जा

रायपुर, 15 फ़रवरी। BJP Lost in Kunkuri : कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो जाएगा। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसी के साथ ही अब रुझानों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। रुझानों में भाजपा आगे दिख रही है। जगदलपुर में भाजपा ने खाता खोल लिया है। वहीं दो नगरपालिकाओं में भाजपा आगे हो गई है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि सीएम विष्णुदेव साय के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। विनय शील नगर पंचायत अध्यक्ष के नए अध्यक्ष मिली जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय में भाजपा लहर के बावजूद कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस ने विनय शील को चुनावी मैदान में उतारा था, जिन्होंने भाजपा के सुतबल यादव को हर दिया है। अब विनय शील नगर पंचायत अध्यक्ष के नए अध्यक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि परिणाम आने के बाद रिकाउंटिंग भी कराई गई, लेकिन जीत आखिरकार विनय शील की हुई। बता दें कि रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स हैं। वहीं दुर्ग में सबसे कम केवल 2 ही कैंडिडेट्स हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की बात करें, तो रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230, दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स हैं। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, अंबिकापुर समेत सभी नगर निगमों में मतदान होंगे। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने हैं। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमार और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला है। नगरीय निकायों के ​परिणामअकलतरा नगर पालिका – अन्य आगेअमलेश्वर नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा हैअहिवारा नगर पालिका – बीजेपी आगेआरंग नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षितकटघोरा नगर पालिका – बीजेपी आगेकुम्हारी नगर पालिका – बीजेपी आगेकवर्धा नगर पालिका – बीजेपी आगेकांकेर नगर पालिका – बीजेपी आगेकिरंदुल नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षितकोंडागांव नगर पालिका – कांग्रेस आगेखरसिया नगर पालिका – बीजेपी विजयीखैरागढ़ नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षितगरियाबंद नगर पालिका – बीजेपी विजयीगोबरानवापारा नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षितचांपा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा हैजशपुर नगर पालिका – बीजेपी विजयीजांजगीर नैला नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षितजामुल नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षितडोंगरगढ़ नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षिततखतपुर नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षिततिल्दा नेवरा नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षितदंतेवाड़ा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा हैदल्लीराजहरा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा हैदीपका नगर पालिका – बीजेपी आगेनारायणपुर नगर पालिका – बीजेपी आगेपंडरिया नगर पालिका – बीजेपी विजयीबैकुंठपुर नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षितबड़ी बचेली नगर पालिका – बीजेपी विजयीबेमेतरा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा हैबलरामपुर नगर पालिका – बीजेपी आगेबलौदाबाजार नगर पालिका – कांग्रेस विजयीबांकी मोंगरा नगर पालिका – बीजेपी आगेबागबाहरा नगर पालिका – कांग्रेस आगेबालोद नगर पालिका – बीजेपी आगेबीजापुर नगर पालिका – बीजेपी आगे

Entertainment

GOVT Officers Suspendend : 3 सरकारी अधिकारी बर्खास्त…टेरर लिंक से था कनेक्शन…उपराज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन…जानें पूरा मामला…

श्रीनगर, 15 फरवरी। GOVT Officers Suspendend : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने टेरर लिंक के चलते जम्मू कश्मीर के 3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त कर्मचारियों में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक कांस्टेबल फिरदौस भट्ट भी शामिल है, जो पुलिस में रहते लश्कर के लिए काम करता था। जानकारी के मुताबिक उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक पुलिस कांस्टेबल, एक शिक्षक और वन विभाग के एक अर्दली समेत 3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। तीनों कर्मचारी अलग-अलग आतंकवाद से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं। यह बड़ी कार्रवाई उपराज्यपाल की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक के एक दिन बाद की गई। बैठक में उपराज्यपाल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवादियों और परदे के पीछे छिपे आतंकी तंत्र को बेअसर करने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने का निर्देश दिया था। उपराज्यपाल ने यह भी कहा था कि आतंकवाद का समर्थन और वित्तपोषण करने वालों को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पिछले 13 फरवरी को मनोज सिन्हा ने कहा था कि “आतंकवाद के हर अपराधी और समर्थक को इसकी कीमत चुकानी होगी। हमें विश्वसनीय खुफिया जानकारी से लैस होने और आतंकवादियों को बेअसर करने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है।

Counting Update: BJP dominates Nagar Panchayats...! Know the latest situation of Municipal Corporations...VIDEO
Uncategorised

Counting Update : नगर पंचायतों में भाजपा का दबदबा…! नगर निगमों का जानिये ताजा हाल…VIDEO

रायपुर, 15 फ़रवरी। Counting Update : छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। धमतरी, पखांजुर और भानुप्रतापपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष के पद बीजेपी प्रत्याशियों की जीत हुई है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने बीजेपी के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं। वहींं सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। जबकि 10  निगमों में चल रही मतगणना में बीजेपी आगे चल रही है। आपको बता दें 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायतों में 11 फरवरी को वोट डाले गए थे। कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने 81 वोट से जीत दर्ज की। सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की है। बलौदाबाजार: कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गोपी साहू जीते। .भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत में BJP की जीत। विश्रामपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी निर्मला यादव जीती। कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला सोनी को 850 वोटों से हराया। घरघोड़ा नगर पंचायत पर निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी ने दर्ज की जीत। धरमजयगढ़ में भाजपा के अनिल सरकार जीते। खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के कमल गर्ग ने दर्ज की जीत। किरोड़ीमल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के हरिकिशोर चंद्रा जीते। सरगुजा के लखनपुर नगर पंचायत में भाजपा की सावित्री दिनेश साहू ने जीत दर्ज की। लैलूंगा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर शिखा जायसवाल ने दर्ज की जीत। रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा के मानी मोहित सतपथी जीती। महासमुंद के पिथौर नगर पंचायत से भाजपा के अध्यक्ष देवसिंह निषाद जीते। ये नगर निगम है आगे रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चौबे आगे। अंबिकापुर नगर निगम में कांग्रेस को मामूली बढ़त। रायगढ़ नगर निगम में भाजपा के जीवर्धन चौहान आगे।

Nikay Chunav Result: Counting of postal ballots complete...! BJP ahead in 9 municipal corporations... Congress ahead here
Uncategorised

Nikay Chunav Result : डाक मतपत्रों की गिनती पूरी…! 9 नगर निगम में भाजपा आगे…यहां पर कांग्रेस आगे

रायपुर, 15 फ़रवरी। Nikay Chunav Result : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सभी जगहों पर डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में 9 नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है। अंबिकापुर में डॉ. अजय तिर्की आगे चल रहे हैं। सबसे पहले महापौर और फिर पार्षद के लिए डाक मतपत्रों की गिनती होगी। महापौर और पार्षद पद के लिए 1136-1136 मतपत्रों की गिनती चल रही है। बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे। बीजापुर नगर पालिका के 13 नंबर वार्ड में भाजपा के मुकेश राठी ने 126 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं 04 नंबर वार्ड से बेनहूर रावतिया ने जीत दर्ज की 09 नंबर वार्ड से भाजपा के पप्पू चौहान ने जीत दर्ज की। 12 नंबर वार्ड से भाजपा के विक्रम दुद्धी जीते। बीजापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर हारे वार्ड 13 से युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे हारे वार्ड 2 से वर्षा कुंजाम हारी वार्ड 9 से राजीव सिंह हारे कोंडागांव में भाजपा ने वार्ड 19 में दर्ज की जीत भाजपा ने वार्ड नंबर 3 में दर्ज की जीत वार्ड नंबर 9 में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत वार्ड नंबर 20 में भाजपा (Nikay Chunav Result) ने दर्ज की जीत

BJP Parliamentary Board: Ravi Shankar Prasad and OP Dhankar became central observers...! See the preparations for the new leadership in Delhi here
Uncategorised

CG Nikay Chunav 2025 Results : सभी डाक मतपत्रों की गिनती शुरू…! रुझानों में यहां से भाजपा आगे

रायपुर, 15 फ़रवरी। CG Nikay Chunav 2025 Results : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आज सबके सामने होगा। प्रदेश के सभी 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतगणना की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें सबसे पहले बैलेट मत पत्र की गिनती शुरू की गई है। आधे घंटे बाद EVM की गिनती शुरू होगी। मतगणना के लिए कुल 114 टीम लगाई गई है। इसमें 104 मतगणना टेबल हैं। रायपुर में पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं। शुरुआती रुझान में रायपुर और जगदलपुर और राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ था. इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में थे। सभी जगहों के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। बीजापुर नगर पालिका के 13 नंबर वार्ड में भाजपा के मुकेश राठी ने 126 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं 04 नंबर वार्ड से बेनहूर रावतिया ने जीत दर्ज की 09 नंबर वार्ड से भाजपा के पप्पू चौहान ने जीत दर्ज की। 12 नंबर वार्ड से भाजपा के विक्रम दुद्धी जीते। बीजापुर नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर हारे वार्ड 13 से युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे हारे वार्ड 2 से वर्षा कुंजाम हारी वार्ड 9 से राजीव सिंह हारे कोंडागांव में भाजपा ने वार्ड 19 में दर्ज की जीत भाजपा ने वार्ड नंबर 3 में दर्ज की जीत वार्ड नंबर 9 में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत वार्ड नंबर 20 में भाजपा ने दर्ज की जीत

Horrific Accident: Horrific accident...! 10 killed in collision between Bolero and bus
Uncategorised

Horrific Accident : भीषण हादसा…! बोलेरो और बस की टक्कर में 10 की मौत

प्रयागराज, 15 फरवरी। Horrific Accident : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो और बस की भिड़ंत हो गई। जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। आगे की प्रक्रिया अभी जारी है। हालांकि, हादसा कैसे हुआ? इसके सही वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 19 श्रद्धालु हुए जख्मी बताया जा रहा है कि बस में सवार 19 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख भी जताया है। एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने जनपद प्रयागराज में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया।  साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों (Horrific Accident:) को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Uncategorised

Valentine’s Day : दुखद…! तस्वीर वाले शख्स का प्रेम निवेदन ठुकराया…गुस्साए युवक ने युवती पर फेंका तेजाब…मन नहीं भरा तो ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला…CM ने की निंदा

हैदराबाद, 15 फरवरी। Valentine’s Day : आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां वेलेंटाइन डे पर एक युवक ने प्रेम का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवती पर तेजाब फेंक दिया और चाकू से हमला भी किया। फिलहाल युवती को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना गुर्रमकोंडा मंडल के अन्नामय्या जिले के पेरामपल्ली क्षेत्र की है. युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है और तेजाब डालने वाले युवक की पहचान उसी के कॉलेज के एक सहपाठी के रूप में हुई है। CM चंद्रबाबू नायडू ने की कड़ी निंदा इस मामले की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने कड़ी निंदा की और अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़िता के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करेगी और उसे व उसके परिवार को पूरी सहायता प्रदान करेगी। आईटी मंत्री ने लिया संज्ञान मामले में मानव संसाधन विकास और आईटी मंत्री नारा लोकेश ने पीड़िता के पिता से उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। लोकेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “हम अपनी बहन के ठीक होने के लिए सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करेंगे। मैं अपनी बहन की तरह उसके साथ खड़ा हूं। एसिड अटैक की इस घटना ने मुझे बहुत परेशान किया है। हमलावर को कड़ी सजा मिलेगी- ऐसे लोगों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने अस्पताल में मौजूद मंत्री मंदुपल्ली रामप्रसाद से भी संपर्क किया। साथ ही उन्हें पीड़िता के उपचार की निगरानी करने और सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। लोकेश ने भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने का आग्रह भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी की निंदा पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी एसिड अटैक की कड़ी निंदा की और मांग की कि सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने अधिकारियों से पीड़िता के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया और उसके परिवार को पूर्ण सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य सरकार की विफलता की आलोचना करते हुए जगन ने कहा कि ऐसी घटनाएं लापरवाही के कारण हो रही हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।