मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ

रोड शो के साथ विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमि-पूजन
प्रगतिशील किसानों को हितलाभ करेंगे वितरित, उन्नत कृषि तकनीक पर लगेगी प्रदर्शनी

भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषक कल्याण वर्ष के पहले राज्य स्तरीय विशाल एवं भव्य किसान सम्मेलन 18 फरवरी बुधवार को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में शुभारंभ करेंगे। वे 87.86 करोड़ रुपए लागत के 41 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। किसान सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद भी भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य अतिथिगण शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उन्नत खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों को हितलाभ वितरित करेंगे। कुलैथ में उन्नत कृषि तकनीक पर प्रदर्शनी भी लगेगी। प्रदर्शनी में उद्यानिकी, प्राकृतिक खेती व पशु नस्ल सुधार को प्रमुखता से शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान सम्मेलन में लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय किसानों की पारंपरिक बैलगाड़ी-दौड़ होगी। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण आधारित लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।

  • Related Posts

    आईपीएस फेरबदल का नया दौर…देर रात 11 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी…जानिए किसे कहां मिली तैनाती

    MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी है. 62 आईपीएस के ट्रांसफर के बाद अब मंगलवार शाम 11 और आईपीएएस अधिकारियों के तबादले किए गए…

    Read more

    भोजशाला विवाद में आज अहम सुनवाई, हाईकोर्ट में मस्जिद पक्ष रखेगा अपनी दलील

     धार: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित भोजशाला विवाद में आज एक अहम दिन माना जा रहा है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट इंदौर खंडपीठ में चल रही सुनवाई के दौरान मस्जिद पक्ष अपनी आपत्तियां विस्तार…

    Read more