Sushasaan Tihar 2026 : अमडीहा शिविर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, 39 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया गया पुरस्कृत

रायपुर, 28 मई। Sushasaan Tihar 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत अमडीहा में आयोजित सुशासन शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।27 मई को आयोजित इस शिविर में अमडीहा, बाम्हनमारा, जबला, जामबहार, घुमरा, बांसाझाल, पुराईनबंध, समडमा, केरसई, कोहपानी, लठबोरा, साजबहार, सिंगीबहार, सुंडरू, तपकरा एवं उपरकछार सहित 16 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर के दौरान कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अमडीहा शिविर अंतर्गत कुल 10 संकुलों के 39 मेधावी विद्यार्थियों को उच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित पालकों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुलारी सिंह, पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।शिविर में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है। सुशासन तिहार केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और गांव स्तर पर सकारात्मक वातावरण तैयार करने का भी प्रभावी मंच बन रहा है।

Related Posts

Cartoon Workshop : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला, मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला

रायपुर, 28 जुलाई। Cartoon Workshop : छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए ‘मुस्कुराता बस्तर’ थीम…

Read more

CG News : कच्ची पाठशाला से पक्के विद्यालय तक- भैरमगढ़ की बेटियों को मिली बेहतर शिक्षा की सौगात, नए विद्यालय भवन से छात्राओं को मिला सुरक्षित, सुविधायुक्त और बेहतर शैक्षणिक वातावरण

रायपुर, 27 जुलाई। CG News : छात्राएं अब पक्के, सुरक्षित और सुविधायुक्त विद्यालय भवन में बेहतर और आधुनिक माहौल में पढ़ाई कर रही हैं, जिससे उनकी शिक्षा और उपस्थिति में…

Read more