PM Surya Ghar : सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल

रायपुर, 12 जून। PM Surya Ghar : स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले  ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने उसे देशभर में नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के बल पर राजनांदगांव देश में सर्वाधिक सोलर क्षमता वाले कनेक्शन स्थापित करने वाला जिला बन गया है। शहरों के साथ-साथ गांवों में भी सौर ऊर्जा को लेकर लोगों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन तथा विद्युत विभाग के समन्वित प्रयासों से यह सफलता संभव हुई है। योजना के तहत जिले में अब तक 6776 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 6381 हितग्राहियों ने वेंडर का चयन कर लिया है। वहीं 3255 घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित हो चुके हैं और 2218 लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान भी किया जा चुका है।

जिले में 3255 घरेलू सोलर कनेक्शनों के माध्यम से लगभग 9 मेगावाट, 162 व्यावसायिक सोलर कनेक्शनों से 3.40 मेगावाट तथा 31 पावर प्लांटों के जरिए 383 मेगावाट क्षमता विकसित की गई है। इनमें सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि ढाबा स्थित मेसर्स सोलर एनर्जी क

Related Posts

Bastar में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष पहल, खुले कुओं पर लगेंगी लोहे की जालियां, वन विभाग ने शुरू किया अभियान

रायपुर, 11 जून। Bastar : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बस्तर वनमंडल ने वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण…

Read more

Nano Fertilizer : वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम… नैनो उर्वरकों से बढ़ रही किसानों की उत्पादकता… लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि

रायपुर, 09 जून। Nano Fertilizer : छत्तीसगढ़ के किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर वैज्ञानिक और आधुनिक कृषि तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं। कृषि क्षेत्र में नैनो…

Read more