Seva Setu योजना से आय प्रमाण पत्र की प्रक्रिया हुई आसान, बार-बार कार्यालय के चक्कर से मिली राहत, समय पर मिला प्रमाण पत्र

सूरजपुर, 26 जुलाई। Seva Setu : छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं का लाभ सहजता से मिल रहा है।

ग्राम कमलपुर निवासी सुशील सिंह ने अपनी पुत्री अनीता सिंह के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया। पूर्व में इस प्रकार के कार्यों के लिए कई बार कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की आवश्यकता होती थी। सेवा सेतु योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया सरल एवं त्वरित होने से उनका आवेदन समयबद्ध रूप से निराकृत किया गया तथा आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

सुशील सिंह ने बताया कि सेवा सेतु योजना के कारण अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली और आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त हो गया। इससे उनकी पुत्री के शैक्षणिक एवं अन्य शासकीय कार्यों में सुविधा होगी।

उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु योजना ग्रामीण नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की सहज एवं प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Related Posts

CG News : 500 विद्यालयों में पोषण, पर्यावरण और सहभागिता का संगम, बैगलेस डे पर सूरजपुर की अनूठी पहल

रायपुर 25 जुलाई। CG News :  छत्तीसगढ़ में विद्यालयों को शिक्षा के साथ पोषण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का द्र बनाने की दिशा में सूरजपुर जिले ने बैगलेस डे…

Read more

PM Awaas हितग्राहियों के लिए सुकमा जिला प्रशासन की विशेष पहल, अब नहीं रुकेगी आवास योजना की किस्त, 25 और 26 जुलाई को लगेंगे विशेष डीबीटी शिविर

रायपुर, 24 जुलाई। PM Awaas : प्रशासन आपके द्वार’ (या “सरकार आपके द्वार” / “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार”) प्रशासन द्वारा चलाया जाने वाला एक लोक-कल्याणकारी अभियान है। मुख्यमंत्री…

Read more