Ahmedabad Plane Crash : 200+ परिवारों के लिए 120 ताबूतों का निर्माण…Air India ने दिए Coffins के ऑर्डर

Spread the love

चंद्रपुर, 14 जून। Ahmedabad Plane Crash : वडोदरा की एक संस्था ने अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए 200 से अधिक लोगों के पार्थिव शरीर उनके परिवारों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाने के लिए 120 ताबूत बनाने का आदेश लिया है।

आज भेजे जाएंगे 50 ताबूत

इनमें से 50 ताबूत आज, 14 जून 2025 को अहमदाबाद भेजे जाएंगे। पहले 25 ताबूत दोपहर 3 बजे तक और शेष 25 रात तक भेजे जाएंगे। बाकी 70 ताबूत अगले कुछ दिनों में तैयार कर भेजे जाएंगे। इस हादसे ने न केवल मृतकों के परिवारों, बल्कि ताबूत बनाने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

दिन-रात मेहनत करने वाले कारीगर

एयर इंडिया ने वडोदरा की एक संस्था को 100 से ज्यादा Coffins के ऑर्डर दिए है। सात से आठ कारीगरों की टीम दिन-रात काम में जुटी है। एक ताबूत बनाने में दो से तीन घंटे का समय लगता है। कारीगरों ने बताया कि इस तरह के हादसे के लिए इतनी बड़ी संख्या में ताबूत बनाना भावनात्मक रूप से बेहद मुश्किल है। एक कारीगर ने कहा, “मन विश्वास करने को तैयार नहीं होता कि इतने लोगों की एक साथ जान चली गई। फिर भी, हम मृतकों के प्रति सम्मान के साथ काम कर रहे हैं।”

ताबूत बनाने की प्रक्रिया

ताबूत बनाने की प्रक्रिया (Ahmedabad Plane Crash) में विशेष सावधानी बरती जा रही है। मृतकों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ताबूत की लंबाई और ऊंचाई का खास ख्याल रखा जाता है। हरेक ताबूत में एक खास प्लास्टिक बैग रखा जाता है, ताकि मृतक के शरीर को पानी या कीड़ों से सुरक्षित रखा जा सके। लकड़ी से बने ये ताबूत इस तरह तैयार किए जाते हैं कि मृतक के अवशेष सुरक्षित रहें।