Ahmedabad Plane Crash : प्लेन क्रैश में बचे इकलौते जीवित विश्वास कुमार ने दिया भाई को कंधा…! अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए

Spread the love

अहमदाबाद,18 जून। Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इकलौते बचे विश्वास कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में उन्होंने अपने छोटे भाई को खो दिया। खुद घायल होने के बावजूद उन्होंने भाई की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया और कंधा भी दिया। इस भयावह हादसे में 242 यात्रियों में से 241 की मौत हुई, जबकि विश्वास एकमात्र सर्वाइविंग पैसेंजर हैं। अब तक 157 मृतकों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

विश्वास कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अब अपने घर लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अगले दिन अपने छोटे भाई का अंतिम संस्कार करेंगे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे, जिनकी पहचान डीएनए सैंपल से की गई। अब तक 157 शवों की पहचान हो चुकी है और परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। डीएनए मैचिंग की प्रक्रिया जारी है और 33 शवों की पहचान बाकी है।

इस दुर्घटना में 38 लोग जमीन पर भी मारे गए, क्योंकि विमान मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया था। घटना के बाद, एयर इंडिया ने अपनी सभी बोइंग 787-8 विमानों की जांच के आदेश दिए हैं और उड़ानों में सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

विश्वास कुमार की जीवित बचने की कहानी को चमत्कारी माना जा रहा है, और उनकी हिम्मत और साहस को लेकर कई लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं।

DNA में 190 मृतकों के सैंपल मैच

परिजनों को सौंपे गए 157 शव अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब तक 190 मृतकों के डीएनए सैंपल उनके परिजनों के साथ मैच हुए हैं, जिनमें से 157 मृतदेह उनके परिजनों को अब तक सौंपे गए हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर राकेश जोशी ने यह जानकारी दी। इन मृतकों के अलावा प्लेन क्रैश के बाद घायल और जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा रहा था, ऐसे दो स्थानीय लोगों की भी मौत इलाज के दौरान हुई है।

गुजरात से हैं 129 मृतक

इससे पहले 8 मृतक जिनकी पहचान की गई थी उनके शव भी परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। जिन्हें मिलाकर अब तक प्लेन क्रैश मामले में 167 मृतदेह उनके परिजनों को सौंपे गए हैं। डीएनए सैंपल मैचिंग के बाद अब तक जो 157 मृतदेह उनके परिजनों को सौंपे गए हैं उनमें से 129 मृतक गुजरात के, 28 गुजरात के अलावा अन्य राज्य के और 2 मृतक विदेशी हैं। अभी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में डीएनए मैच हुए 33 मृतदेह मौजूद हैं, जिन्हें जल्द उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। 5 के परिजन मृतदेह लेने पहुंचे हैं।

19 मरीजों का इलाज जारी

10 परिजन दोपहर तक पहुंचेंगे और बाकी बचे 18 मृतदेह उनके परिजन अन्य मृतक सदस्य का डीएनए मैच होने के बाद ले जाएंगे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल (Ahmedabad Plane Crash) के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर राकेश जोशी ने बताया कि कल रात विश्वास रमेश को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अहमदाबाद के मेघाणीनगर थाने में अब तक 3 परिवारों ने मिसिंग की कंप्लेन दर्ज करवाई है। प्लेन क्रैश के बाद 71 लोग घायल थे, इनमें से 2 की मौत हुई है। अभी 19 मरीज जिनका इलाज जारी है, जिनमें 7 सिविल में बाकी 12 अन्य अस्पताल में एडमिट हैं।