पत्नी के मायके जाने से नाराज पति हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

कोरबा : उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमंदी में एक युवक फिल्म शोले के वीरू की तरह 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। मुकेश सांडे नामक यह युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज था।

अक्सर होने वाले घरेलू विवाद के कारण उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी, जिसे वापस बुलाने के लिए उसने यह जानलेवा कदम उठाया। सोमवार शाम नशे की हालत में टावर पर चढ़कर वह घंटों तक हंगामा करता रहा और करंट की तारों को छूने की धमकी देता रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक नीचे उतरने के लिए इस शर्त पर अड़ा था कि उसकी पत्नी तुरंत घर वापस आए।

पुलिस अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवक की पत्नी से फोन पर बात की। पत्नी द्वारा विवाद न करने की शर्त पर घर लौटने की सहमति देने के बाद युवक ढाई घंटे बाद नीचे उतरा। पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए युवक को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा।

  • Related Posts

    Anganwadi Centre : अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन, 11.69 लाख रुपए की लागत से हुआ भवन निर्माण, 35 बच्चों सहित गर्भवती माताओं और किशोरी बालिकाओं को मिल रहा लाभ

    रायपुर, 13 अगस्त।Anganwadi Centre : राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिल रही है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    Amrit Sarovars के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश

    रायपुर, 12 अगस्त। Amrit Sarovars : स्वतंत्रता दिवस 2026 को जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रप्रेम के साथ प्रकृति एवं जल संरक्षण के संदेश से जोड़ते हुए विशेष रूप से मनाया जाएगा।…

    Read more