इस दिन खुलेगी एशिया की दूसरी सबसे लंबी मंडीप खोल गुफा, 25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद

CG News : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के छुईखदान ब्लॉक के ग्राम ठाकुरटोला में एक बार फिर आस्था का अद्भुत द्वार खुलने जा रहा है. सदियों पुरानी परंपरा, घने जंगलों की नीरवता और प्रकृति के गर्भ में छिपा रहस्य. 27 अप्रैल को मंडीप खोल गुफा अपने द्वार श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रही है. खैरागढ़ जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं.

साल में एक दिन खुलती है

कहा जाता है कि यह एशिया की दूसरी सबसे लंबी गुफाओं में से एक है. जहां प्राकृतिक शिवलिंग, पवित्र कुंड और श्वेत गंगा की अविरल धारा श्रद्धा को सजीव कर देती है. ठाकुरटोला की पहाड़ियों में स्थित मंडीप खोल गुफा, जो साल में सिर्फ एक दिन खुलती है. घने जंगलों के बीच करीब 10 किलोमीटर का कठिन सफर, उफनती नदी को पार करना और फिर सामने आता है प्रकृति का अद्भुत चमत्कार.

ठाकुरटोला राजपरिवार करता है पूजा

गुफा के भीतर स्वयंभू शिवलिंग के साथ पवित्र कुंड और श्वेत गंगा की सतत बहती धारा, जो इस स्थान को आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनाती है. परंपरा के अनुसार गुफा खुलते ही सबसे पहले ठाकुरटोला राजपरिवार पूजा करता है. इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ होते हैं.

प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां

जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल के अनुसार, इस वर्ष करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. पंचायत, वन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं. स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, पार्किंग, लाइटिंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. साथ ही जंगल क्षेत्र होने के कारण श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील भी की गई है.

Related Posts

Special Article : विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और

रायपुर, 26 अगस्त। Special Article : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में दिखाई देने वाला बदलाव बन रहा है। विष्णु देव साय…

Read more

Women Farmers Employment : बड़ांजी में देसी मुर्गीपालन से महिलाओं के लिए खुली स्वरोजगार की नई राह, आईएफसी परियोजना के तहत 600 देसी चूजों की ब्रुडिंग शुरू, 25 महिला किसानों को मिलेगा आजीविका का संबल

रायपुर, 25 अगस्त। Women Farmers Employment : देसी मुर्गीपालन ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए कम लागत में एक मजबूत और आत्मनिर्भर स्वरोजगार का जरिया बनकर उभर रहा…

Read more