Attack on Children : तीन बच्चों पर उस्तरे से किया ताबड़तोड़ हमला…2 बच्चों की मौके पर ही मौत 1 घायल

Spread the love

बदायूं, 19 मार्च। Attack on Children : उत्तर प्रदेश के बदायूं में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया गया। इसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत गई और एक बच्चा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिया। वहीं, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी जावेद को ढेर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार रहते हैं और उनकी पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है। वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। वहीं, विनोद के घर के सामने जावेद और साजिद सैलून चलाता है। इन दोनों का विनोद के परिवार से अक्सर विवाद होता रहता था।

साजिद और जावेद ने उस्तरे से किया हमला

पड़ोस के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम साजिद और जावेद  विनोद के घर आए और सीधे दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला कर दिया। इस दौरान मां संगीता नीचे पार्लर में थी. चीख-पुकार सुनकर लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो गए। वहीं, घटना से इलाके में तनाव फैल गया।

मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर

हत्या के बाद पुलिस को सूचना दी गई। भीड़ ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया। परिजनों ने शव को लेने आए एम्बुलेंस को वापस कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए रोड जाम कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जावेद हत्या करने के बाद सिविल लाइन इलाके के बाबा कॉलोनी में फरार (Attack on Children) हो गया था।