Attitude of Claimants : कांग्रेस के 40 तो BJP के महज 4 मुस्लिम मैदान में उतरे…दावेदारों में है कांग्रेस सबसे ज्यादा ‘बागी’

Spread the love

रायपुर, 30 जनवरी। Attitude of Claimants : छत्तीसगढ़ में महापौर, पार्षद और अध्यक्ष के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही कांग्रेस-बीजेपी में दावेदारों ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। कांग्रेस में सबसे ज्यादा नाराजगी दिख रही है।इनमें रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित 7 नगर निगमों में कांग्रेस के मेयर और पार्षद शामिल हैं।.

रायपुर निगम में सबसे ज्यादा मेयर के 28 दावेदार सामने आए हैं। धमतरी से 14, राजनांदगांव से 13 और कोरबा से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा वार्ड पार्षद दावेदारों की बात करें, तो रायपुर में 419, कोरबा में 314, राजनांदगांव में 285 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है।

वहीं मुस्लिम उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के 542 वार्डों में पार्षद के लिए 40 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं, जो 7.38 प्रतिशत है। वहीं भाजपा ने 542 वार्डों में महज 4 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जो 0.73 प्रतिशत है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुलकर किया विरोध

रायपुर निगम चुनाव में कांग्रेस ने इस बार कई MIC मेंबर को टिकट नहीं दिया है। इन्हीं में से एक बंटी होरा सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने की बात लिख चुके हैं। निर्दलीय जीतकर पार्षद बने और फिर कांग्रेस में आए जितेंद्र अग्रवाल भी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले, बिलासपुर में पार्षद टिकट कटने से नाराज नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए। जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पुतला भी दहन किया।

बीजेपी-कांग्रेस में कौन-कौन से नेता नाराज

रायपुर से कांग्रेस की मेयर दावेदार वंदना राजपूत बेहद नाराज हैं. लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं. वह बड़ी बहसों में कांग्रेस का नेतृत्व करती हैं यहीं कारण है कि, उन्हें टिकट की उम्मीद थी, जो मिली नहीं। और पार्टी ने नेताओं की पत्नियों को टिकट दे दिया। उनकी नाराजगी यही पर है।

कोरब से राजेश यादव भी नाराज है। कांग्रेस से वार्ड क्रमांक-28 से पत्नी बबिता यादव के लिए पार्षद टिकट मांग रहे थे, लेकिन नहीं मिला। इससे पहले राजेश को टिकट मिला था, लेकिन हार गए थे।

चिरमिरी कांग्रेस मेयर के दावेदार- शंभू ओझा जिला महामंत्री, सन्नी ठाकुर जिला सह सचिव, रेहाना नियाजी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस और वरुण शर्मा वरिष्ठ में नाराजगी है। इसके अलावा बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और धमतरी में भी कांग्रेस के ऐसे दावेदार हैं जो पार्टी से नाराज हैं लेकिन कोई भी नेता खुलकर सामने नहीं आ रहा है।

अब तक के महापौर

नगरीय निकाय200420102015-162019-20
रायपुरसुनील सोनी (बीजेपी)किरणमयी नायक (कांग्रेस)प्रमोद दुबे (कांग्रेस)एजाज ढेबर (कांग्रेस)
कोरबालखन लाल देवांगन (बीजेपी)जोगेश लाम्बा(बीजेपी)रेणु अग्रवाल (कांग्रेस)राजकिशोर प्रसाद (कांग्रेस)
चिरमिरीसुभाषिनी सिंह (कांग्रेस)डमरू बेहरा (बीजेपी)के डमरू रेड्डी (निर्दलीय)कंचन जायसवाल (कांग्रेस)
जगदलपुरगितेश मल(बीजेपी)किरण देव (बीजेपी)जतिन जायसवाल (कांग्रेस)सफीरा साहू (कांग्रेस)
दुर्गसरोज पाण्डेय (बीजेपी)डॉ शिव कुमार तमेर (बीजेपी)चंद्रिका चंद्राकर (बीजेपी)धीरज बाकलीवाल (कांग्रेस)
भिलाईविद्यारतन भसीन(बीजेपी)निर्मला यादव(कांग्रेस)देवेन्द्र यादव (कांग्रेस)नीरज पाल (कांग्रेस)
भिलाई-चरोदाचंद्रकांता माण्डले (बीजेपी)निर्मल कोसरे(कांग्रेस)
रिसालीशशि सिन्हा (कांग्रेस)
राजनांदगांवशोभा सोनी(बीजेपी)नरेश डाकलिया (कांग्रेस)मधुसूदन यादव (बीजेपी)हेमा देशमुख (कांग्रेस)
रायगढ़जेठूराम मनहर (कांग्रेस)महेन्द्र चौहथा(बीजेपी)मधु किन्नर (निर्दलीय)जानकी काटजू (कांग्रेस)
अंबिकापुरप्रबोध मिंज(बीजेपी)प्रबोध मिंज(बीजेपी)डॉ अजय कुमार तिर्की (कांग्रेस)डॉ. अजय कुमार तिर्की (कांग्रेस)
धमतरीअर्चना चौबे (बीजेपी)विजय देवांगन (कांग्रेस)
बिलासपुरअशोक पिंगले (बीजेपी)वाणी राव (कांग्रेस)किशोर राय (बीजेपी)रामशरण यादव (कांग्रेस)
बीरगांवअंबिका यदु (बीजेपी)नंदलाल देवांगन (कांग्रेस)

नोट: भिलाई-चरोदा, भिलाई, रिसाली और बीरगांव नगर निगम में चुनाव अलग समय पर होते हैं।