Ayushman Yojana : पहली कैबिनेट बैठक में हुए कई बड़े फैसले…! आयुष्मान योजना को मंजूरी…यहां देखें किसे मिला कौन सा विभाग

Spread the love

नई दिल्ली, 20 फरवरी। Ayushman Yojana : दिल्ली में गुरुवार को सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में संपन्न हुई। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी गई। वहीं, दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में कैग की 14 रिपोर्ट पेश करने को भी कैबिनेट ने हरी झंडी दिखाई।

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे पहले की आम आदमी पार्टी सरकार ने रोक रखा था।उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली के पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

इसमें से 5 लाख का हेल्थ कवरेज दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगा। आयुष्मान कार्ड धारक दिल्ली के सरकारी और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत इम्पैनल्ड किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे।

विभागों का बंटवारा 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास

GAD
सेवाएं
वित्त
राजस्व
WCD
लैंड एंड बिल्डिंग
पब्लिक रिलेशन
विजिलेंस और
प्रशासनिक सुधार विभाग।

प्रवेश साहिब सिंह को मिले ये मंत्रालय

PWD
विधायी मामले
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
जल
गुरुद्वारा चुनाव
आशीष सूद को मिले ये मंत्रालय
गृह
ऊर्जा
शहरी विकास
शिक्षा
उच्च शिक्षा
तकनीकी शिक्षा
प्रशिक्षण

मनजिंदर सिंह सिरसा को मिले ये मंत्रालय

उद्योग
खाद्य आपूर्ति
वन एवं पर्यावरण
योजना विभाग

रविंद्र सिंह (इंद्राज) को मिले ये मंत्रालय

समाज कल्याण
SC/ST वेलफेयर
कॉरपोरेशन
इलेक्शंस

कपिल मिश्रा को मिले ये मंत्रालय

लॉ एंड जस्टिस
श्रम एवं रोजगार
विकास
कला एवं संस्कृति
भाषा और पर्यटन

डॉ. पंकज कुमार सिंह को मिले ये मंत्रालय

स्वास्थ्य
परिवहन
सूचना तकनीक