नई दिल्ली, 19 फरवरी। Baby Lion ka Video : जंगल की दुनिया बहुत ही खतरनाक मानी जाती है। लेकिन इसी जंगली दुनिया से कभी-कभी ऐसे पल देखने को मिलते हैं। जिसे देख ऐसा लगता है कि जानवर इंसानों के कितने करीब हैं। इंसानों के साथ जानवरों का दोस्ताना व्यवहार आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहता है।
इसी बीच एक बार फिर ऐसा ही एक और वीडियो देखने को मिला। जिसमें एक शेर का बच्चा एक शख्स की गोद में इस तरह लिपटा हुआ नजर आया जैसे वह उसकी मां हो। शख्स भी उस शेर के बच्चे को अपने बेटे की तरह गले लगाकर उसे प्यार से पुचकारने लगता है।
केयरटेकर के गले जाकर लिपट गया शेर का बच्चा
वीडियो में दिख रहा शख्स उस शेर के बच्चे का केयरटेकर माना जा रहा है। नन्हा शेर अपने केयरटेकर को देखते ही उससे लिपट जाता है और उससे प्यार जताने लगता (Baby Lion ka Video)है। केयरटेकर भी नन्हे शेर को गोद में उठा लेता है और अपने बेटे की तरह उस पर अपना प्यार लुटाता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हा शेर अपने केयरटेकर को देखते ही उसकी गोद में चढ़ जाता है और उससे बच्चे की तरह लिपट जाता है। नन्हे शेर अपने केयरटेकर के गले लगकर उससे प्यार जताने लगता है। शेर के बच्चे को ऐसा करते देख उसका केयरटेकर भी उसे गले लगाकर उस पर प्यार लुटाता है।
वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं लोग
सोशल मीडिया पर वायरल यह मनमोहक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वहीं, नन्हे शेर की क्यूटनेस पर लोग भी फिदा हो गए हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया (Baby Lion ka Video)है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- शेर का बच्चा अपने केयरटेकर से प्यार करता है। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से इसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।