Big Bus Accident : हाथरस में बड़ा बस हादसा…! 12 की मौत…13वीं भोज से लौट रहे…यहां देखिए VIDEO

Spread the love

हाथरस, 06 सितंबर। Big Bus Accident : उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां 12 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बताई जा रही है। शुक्रवार की शाम एक मैक्स लोडर और एक रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हुई।

बताया जा रहा है कि मैक्स में लगभग 30 लोग थे और सभी मुकुंद खेड़ा तेरहवीं भोज खाकर खंदौली के पास गांव सेवला वापस लौट रहे थे। यह दर्दनाक घटना घटना आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर मीतई गांव के पास हुई। मरने वालों में बच्चे और महिला-पुरुष शामिल हैं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग सासनी से खंदौली जा रहे थे। ड्राइवर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों में से 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।