बड़ा खुलासा: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर मार्केटिंग कंपनी से जुड़े आरोप, नई जांच टीम गठित

 अंबिकापुर (सरगुजा):  स्वास्थ्य विभाग के भीतर एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मार्केटिंग कंपनी से जुड़े कर्मचारियों की गतिविधियों की जांच के लिए नई जांच टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के संचालक डॉक्टर अनिल शुक्ला ने खुद यह नई टीम बनाई है और इसे दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले ज्वाइंट डायरेक्टर की ओर से जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच समिति गठित करने का आदेश दिया गया था, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट को लेकर संदेह जताए जाने के बाद दोबारा जांच टीम बनाई गई है।

वेलनेस कोच बनकर निजी कंपनी के प्रचार का आरोप
जांच के लिए गठित नई टीम को ऐसे वीडियो और फोटो उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें धौरपुर क्षेत्र के कुछ स्वास्थ्य कर्मचारी वेलनेस कोच के रूप में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि ये कर्मचारी लोगों को निजी कंपनी के उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

इतना ही नहीं, सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़े फोटोग्राफ का उपयोग भी कथित रूप से निजी कंपनी के प्रचार में किया गया है, जो गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है।

कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल, विभागीय भूमिका पर संदेह
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब सोशल मीडिया और विभागीय स्तर पर वीडियो और साक्ष्य पहले से मौजूद हैं, तब भी कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है। चर्चा है कि कुछ अधिकारी कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरगुजा में निजी कंपनियों से जुड़े नेटवर्क का आरोप
स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि सरगुजा संभाग में कई सरकारी कर्मचारी लंबे समय से विभिन्न मार्केटिंग कंपनियों से जुड़े हुए हैं। इससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी धीमा हो रहा है।

आरोप यह भी हैं कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को ऐसे नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सरकारी योजनाओं पर असर, जांच के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा
मामले के सामने आने के बाद अब नई जांच टीम की रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि दो दिनों के भीतर आने वाली रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Posts

Mor Gaon Mor Paani अभियान को मिलेगा वैज्ञानिक आधार : एनआईटी रायपुर करेगा धमतरी और कुरूद का हाइड्रोजियोलॉजिकल सर्वे, मनरेगा के जरिए धरातल पर उतरेंगी वैज्ञानिक अनुशंसाएँ

रायपुर,23 जून। Mor Gaon Mor Paani : छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन के प्रयासों को अब वैज्ञानिक पंख लगने जा रहे हैं। राज्य में…

Read more

Special Article : विशेष पिछड़ी जनजातियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं, दूरस्थ बस्तियों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

रायपुर, 22 जून। Special Article : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों और दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं…

Read more